Move to Jagran APP

शाह ने यमुना की तलहटी से राहुल, हुड्डा और चौटाला पर छोड़े तीर

युद्धों की धरती पानीपत में यमुना की तलहटी से बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी पूर्व सीएम हुड्डा और चौटाला पर जमकर निशाना साधा।

By Edited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 09:49 AM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 11:37 AM (IST)
शाह ने यमुना की तलहटी से राहुल, हुड्डा और चौटाला पर छोड़े तीर
शाह ने यमुना की तलहटी से राहुल, हुड्डा और चौटाला पर छोड़े तीर

पानीपत, [जगमहेंद्र सरोहा]। युद्धों की धरती पानीपत में यमुना की तलहटी से बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी, पूर्व सीएम हुड्डा और चौटाला पर जमकर निशाना साधा। बापौली मंडी की जन आशीर्वाद रैली में जुटी भीड़ से पानीपत की चारों विधानसभाओं में जीत के दावे किए गए।

prime article banner

समालखा प्रत्याशी शशिकांत कौशिक अपने संबोधन के दौरान भावुक हो गए। अमित शाह ने कहा कि पानीपत को वीरों की धरती और यहां के युवाओं को अपने कलेजे का टुकड़ा बताया। शाह ने कहा कि पांडवों के पांच पतों में एक पानीपत भी था। 1761 की लड़ाई पानीपत के मैदान में हार गए थे, लेकिन 2019 की लड़ाई जीतेंगे। इससे पहले अमित शाह का हेलीकॉप्टर दोपहर बाद 2:31 बजे बापौली की अनाज मंडी में उतरा। वे 2:38 बजे मंच पर पहुंचे। उनके आते ही पूरे पंडाल में बैठे लोग स्वागत के लिए खड़े हो गए।

मंच संचालन करते हुए करनाल के सांसद संजय भाटिया ने कहा देखो-देखो कौन आया.बब्बर शेर आया के नारे लगवाए। उन्होंने अमित शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताया और पाकिस्तान को लंका की तरह एक झटके में फूंक देने की बात कही।

शाह ने तीन मुद्दों पर हाथ खड़े करा मांगा समर्थन

शाह ने लोगों से सवाल कर अपना समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि उनको प्रदेश व देश को मजबूर सरकार चाहिए या मजबूत सरकार? लोगों ने दोनों हाथ उठाकर मजबूत सरकार बनाने का जवाब दिया। भ्रष्टाचार करने वाली गांधी परिवार के दामाद वाली सरकार चाहिए या विकास कराने वाली सरकार। लोगों ने फिर जवाब दिया कि उन्हें विकास करने वाली सरकार चाहिए। राहुल और हुड्डा उनके बीच आए तो उनसे सरकार के बारे में स्पष्ट पूछना। लोगों ने हाथ उठाकर फिर से उनका समर्थन किया।

कांग्रेस ने देश नहीं, वोट बैंक और परिवार की राजनीति की

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने देश के बजाय वोट बैंक और परिवार की ¨चता की है। देश के लिए जान देने वाली तो भाजपा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से 370 हटाने की बात उठते ही कांग्रेस को दर्द हो गया। दिल्ली-सोनीपत-पानीपत के बीच रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम शुरू किया जाएगा। सैनिक, किसान और दूसरे वर्गों को छुआ अमित शाह ने यमुना की धरती से युवा, किसान और सामान्य वर्ग को छुआ और उनके हक में भाजपा के खड़ा रहने का भरोसा दिया। शाह ने कहा कि भाजपा ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने का मिशन बना रखा है। किसानों का ब्याज और जुर्माना माफ किया जाएगा। उनको तीन लाख रुपये तक का कर्ज बिना ब्याज के दिया जाएगा। लड़कियों की केजी कक्षा से लेकर पीजी तक की पढ़ाई फ्री की जाएगी। भाजपा ने 5 साल में दीनबंधु सर छोटूराम की 64 फुट ऊंची मूर्ति बनवाई हैं।

मोदी ने प्रदेश की बदनामी धोई

शाह ने कहा कि हरियाणा में बेटियों की कम होती संख्या से बड़ी बदनामी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की धरती से 22 फरवरी 2015 को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। प्रदेश में आज बेटियों की संख्या बेटों के बराबर पहुंच गई है। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर इस पर महिलाओं को बधाई दी।

हुड्डा वोट लेने अपने हिसाब-किताब का रजिस्टर साथ लेकर आएं

अमित शाह ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा वोट मांगने आएंगे। वे अपने 10 साल के कार्यकाल के हिसाब-किताब का रजिस्टर साथ लेकर जरूर आएं। जब प्रदेश और केंद्र में दोनों जगह उनकी सरकार थी। उनमें किसी का सामना करने की हिम्मत है तो पानीपत के किसी चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के किसी कार्यकर्ता का सामना कर लें। वे अपनी सरकार के 50 साल की रिपोर्ट रखेंगे और भाजपा कार्यकर्ता अपनी सरकार के पांच साल के कार्यकाल को रखेंगे। कांग्रेस के राज में प्रदेश को 22,900 करोड़ रुपये दिए गए थे। भाजपा सरकार में यह बढ़कर 1,17,028 करोड़ रुपये किया गया।

चौटाला राज में गुंडागर्दी और कांग्रेस में भ्रष्टाचार

शाह ने कहा कि चौटाला राज में गुंडागर्दी चरम पर थी तो हुड्डा की सरकार में भ्रष्टाचार था। मनोहर सरकार ने सबका विकास कराया है। 2024 तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाल देंगे अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा घुसपैठियों के मौसेरे भाई लगते हैं। भाजपा ने घुसपैठियों को हटा दिया है, जबकि कांग्रेसी इसे ला रहे थे। वे अब उनका विरोध कर रहे हैं। भाजपा सरकार 2024 से पहले सभी घुसपैठियों को निकाल देगी। नीचे मनोहर और ऊपर मोदी की डबल डेकर सरकार होगी।

शेरा और छौक्कर मंच पर दिखे, रेवड़ी और रविंद्र नजर नहीं आए

टिकट कटने से नाराज चल रहे सत्यवान शेरा, उनकी पत्नी जिप चेयरपर्सन आशु शेरा, समालखा से कृष्ण छौक्कर शाह की रैली में मंच पर पहुंचे। शहर से विधायक रोहिता रेवड़ी और समालखा के विधायक र¨वद्र मच्छरौली शाह की रैली में भी नहीं पहुंचे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अनिल जैन के कहने पर टिकट से वंचित रहे उम्मीदवारों की पीठ थपथपाई।

  • झलकियां :
  • -रघुनाथ मंदिर और हनुमान मंदिर में मंच से प्रणाम किया।
  • -पानीपत को बुनकरों, खिलाड़ियों और किसानों की धरती बताया।
  • -शाह ने दोनों माइक खुद ठीक किए।
  • -शाह ने चारों प्रत्याशियों को जीताने का भरोसा लोगों से मांगा।
  • -दोनों हाथ उठवा कर भारत माता की जय जयकार करवाई।
  • -शशिकांत कौशिक ने पिछले चुनाव में हारने पर गलतियों की मांगी माफी।
  • -शशिकांत मंच से रोने लगे तो कृष्णलाल पंवार, महीपाल ढांडा, प्रमोद विज, संजय भाटिया और सुरेंद्र अहलावत ने संभाला।
  • -डॉ. अनिल जैन बोले बब्बर शेर ने जो कहा वह कर दिखाया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.