दो मिनट अभिवादन स्वीकार कर दिल्ली रवाना हुए अमित शाह
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मात्र दो मिनट कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 10:39 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 10:39 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मात्र दो मिनट कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर दिल्ली रवाना हो गए। अमित शाह बृहस्पतिवार रात 9:44 पर अंबाला छावनी पहुंचे और 9: 46 पर यहां से निकल दिए। मंच पर आते ही हाथ हिलाया और अभिवादन स्वीकार किया, बोले कुछ नहीं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, शहरी विधायक असीम गोयल, राज्यमंत्री नायब ¨सह सैनी, जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल, बंतो कटारिया विशेष तौर पर मौजूद रहे। लेकिन सांसद रतन लाल कटारिया और विधायक संतोष सारवान मंच पर कहीं नजर नहीं आए। शाह के दौरे के कारण पूरे एरिया को अंबाला पुलिस ने सील कर रखा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें