Ambala Coronavirus News Update: अंबाला निगम आयुक्त सहित 71 कोरोना संक्रमित मिले, 75 स्वस्थ होकर घर भी लौटे
अंबाला में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा जहां बढ़ रहा है वहीं स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की भी संख्या बढ़ रही है। जिले में अभी तक 2955 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए।
पानीपत/अंबाला, जेएनएन। अंबाला में नगर आयुक्त पारुथ गुप्ता समेत 71 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 75 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। वर्तमान में 444 सक्रिय मरीज को मुलाना मेडिकल कालेज और मिशन अस्पताल में आइसोलेट किए हैं। जिले में बृहस्पतिवार को 71 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3430 पहुंच गई। इसमें 2955 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए। बृहस्पतिवार को 75 संक्रमित स्वस्थ्य होकर घर लौट गए। वहीं कैंट के पल्लेदार मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीन ने लोगों की स्क्रीनिंग की। फ्लू के लक्षण मिलने पर नमूने भी लिए। वहीं संक्रमित मरीज के घरों पर होम क्वारंटाइन के पोस्टर लगाने का काम भी किया।
नगर निगम में 31 अगस्त तक पब्लिक डीलिंग बंद
नगर आयुक्त की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। इसके बाद 31 अगस्त तक पब्लिक डीलिंग बंद कर दी गई है। निगम के मुख्य गेट बंद कर सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी लगा दी है। नगर निगम में करीब 20 कोरोना संक्रमित मरीज मिले चुके हैं। नगर निगम में पहले दिन 4 कोरोना संक्रमित मिले है। इसके बाद अब तक 20 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इस वजह से पब्लिक डीलिंग का काम बंद है। बृहस्पतिवार की सुबह में नगर निगम कार्यालय खोला गया। लेकिन कंप्यूटर कक्ष में प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, हाउस टैक्स जमा करने समेत अन्य काम बंद रहे। जबकि दोपहर में आयुक्त की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। इसके बाद नगर निगम में 31 अगस्त तक काम पूरी तरह से बंद कर दिया है। अब नगर निगम 31 अगस्त के बाद ही खुलेगा।
यहां पर मिले संक्रमित
अंबाला में 71 कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर में 12, कैंट में 40, शहजादपुर में 4, नारायणगढ़ में एक, मुलाना में एक, बराड़ा में एक और 12 चौडमस्तपुर में संक्रमित मिले हैं। इसमें पथरेडी में एक, पंजलासा में एक, मथुरा नगर में एक, आशोक विहार में एक, राजिंदरा पार्क में 2, मॉल रोड कैंट में एक, जंडली में दो, निकलसन रोड पर एक, सेक्टर-10 में एक, विजय नगर में एक, लाल कुर्ती में एक, टिंबर मार्केट में एक, पटेल नगर में दो, सेठी एंक्लेव में 5, चांदपुरम में एक कोरोना संक्रमित मिला है।
अंबाला में बृहस्पतिवार को 71 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 75 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए।
डा. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला