अमर देशवाल बने एबीवीपी एसडी कॉलेज के इकाई अध्यक्ष
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एसडी कॉलेज इकाई की घोषणा बृहस्पतिवार को की गई। कुरुक्षेत्र विभाग संयोजक सुमित जागलान ने बताया कि एसडी कॉलेज का अध्यक्ष अमर देशवाल को बनाया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 09:34 AM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 09:34 AM (IST)
जासं, पानीपत : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एसडी कॉलेज इकाई की घोषणा बृहस्पतिवार को की गई। कुरुक्षेत्र विभाग संयोजक सुमित जागलान ने बताया कि एसडी कॉलेज का अध्यक्ष अमर देशवाल को बनाया है। इसमें उपाध्यक्ष राहुल नौल्था, सन्नी त्यागी व मोनू गोदारा, सचिव गोविद कौशिक, सहसचिव अंकित शर्मा, स्वास्तिक देशवाल, रिकू गोल्ली व अक्षय तामसाबाद को बनाया है। कॉलेज कार्यकारिणी में सुनील नंगला पार, गौरव रावल, शुभम सूर्यवंशी व देव नौल्था को शामिल किया। इस मौके पर प्रेम वर्मा, राहुल चड्ढ़ा, सुनील त्यागी, अर्जुन, सागर रावल, शुभम धीमान, गौरव डिडवाड़ी, प्रदीप, अभिषेक व मोहित मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें