पार्षदों और पूर्व मेयर के बीच भ्रष्टाचार की लड़ाई, अब विधायक पर नजरें Panipat News
पूर्व मेयर ने कहा- पार्टी की मर्यादा से बंधा हूं शहरी विधायक ने रोका। वहीं पार्षद दुष्यंत बोले- नौटंकी कर रहे पूर्व मेयर पार्षद भ्रष्ट हैं तो नाम खोलें।
पानीपत, जेएनएन। जेबीएम से सांठगांठ के आरोपों में घिरे पूर्व मेयर भूपेंद्र ङ्क्षसह ने अंतिम समय में पत्रकारवार्ता रद कर दी। अब मोर्चा शहरी विधायक प्रमोद विज संभालेंगे। पूर्व मेयर ने बताया कि वे कई पार्षदों के भ्रष्टाचार के सुबूत मीडिया को दिखाने का लिए लाए थे। कई पार्षदों के लेन-देन संबंधी ऑडियो क्लिप उनके पास हैं। विधायक का फोन आने से यह वार्ता रद की है।
पूर्व मेयर स्काईलार्क में शाम चार बजे मीडिया के सामने कथित रूप से भ्रष्ट पार्षदों के सुबूत लेकर पहुंचे थे, लेकिन चार बजने से 10 मिनट पहले ही उन्होंने वार्ता रद कर दी। मीडिया के पहुंचने पर पूर्व मेयर ने माफी मांगी। उन्होंने कहा कि विधायक प्रमोद विज से फोन पर उनकी बात हुई है। वे आज गुरुग्राम में है। वे शुक्रवार को इस मामले में बात करेंगे।
एक दिन पूर्व बुधवार को शहर के पार्षदों ने पूर्व मेयर पर जेबीएम के साथ साठगांठ करने का आरोप लगाते हुए मेयर के खिलाफ मोर्चा खोला था। मेयर अपने साथ लाई फाइलों में पार्षदों के हस्ताक्षर भी दिखा रहे थे। पार्षदों ने वार्डों में सफाई पर संतुष्टि पत्र जेबीएम को दिया था।
मामला दबाने का प्रयास तो नहीं
पत्रकारवार्ता रद होने पर पूर्व मेयर से पूछा क्या मामला दबाया जा रहा है? जिस पर पूर्व मेयर ने कहा कि यह मामला 200 प्रतिशत नहीं दबेगा। मैं औरों की तरह नहीं हूं। जो बात करता हूं, सुबूत पहले देता हूं।
आरोप निराधार
मुझ पर आरोप निराधार हैं जो मैं कल था आज भी वैसा ही हूं। मेरी कार्यप्रणाली में कोई फर्क नहीं आएगा। आरोप मैंने लगाने हैं सिद्ध पार्षदों को करने हैं। मुझे रोक दिया गया। नहीं तो अखबारों में सुबह सुर्खियां कुछ और होती। आप सोच भी नहीं सकते, किस किस के नाम शामिल हैं। भाजपा मर्यादावाली पार्टी है। मैं भी मर्यादा में बंधा हूं। मैं मर्यादा में रहकर काम करूंगा। एक बार विज साहब आ जाएं। पार्षद भी भाजपा के हैं तो उनकी मर्यादा कहां है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनकी सोच है।
मैं जवाब दूंगा
पूर्व मेयर ने शेर सुनाते हुए कहा कि 'आईना जब भी हाथ में उठाया करो, पहले देखो फिर दिखाया करो।' अपने घर कांच के होते हैं जो खुद इन मामले लिप्त होते उन्हें किसी पर आरोप लगाते हुए सोचना चाहिए। उन्होंने नहीं सोचा। यह उनका मामला है। मैं सारा मामला विधायक और सांसद के समक्ष रखूंगा। जब उनसे पूछा गया कि कल विधायक ने यदि कोई जवाब नहीं दिया तो क्या करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि मैं कल जवाब दूंगा। अब जरूर कुछ बड़ा होगा।
पार्षद दुष्यंत ने बताया नौटंकी
पार्षद दुष्यंत ने कहा कि पूर्व मेयर नौटंकी कर रहे हैं। उनके जो आरोप हैं उनको ओपन करें। हम पार्टी की मर्यादा से बंधे हुए हैं। जो बैठक हमने बुलाई थी, उसमें मुद्दा यह था कि जेबीएम कंपनी ने 100 फीसद डोर-टू-डोर कूड़ा उठान नहीं किया। इसीलिए उसे 30-50 रुपये पर्ची काटने नहीं देंगे। यह सभी 26 वार्डों के पार्षद वार्ड के लोगों को कहेंगे। बैठक में जेबीएम की भ्रष्टाचार में कौन-कौन शामिल है पर चर्चा हुई थी। इसी चर्चा को मीडिया ने प्रमुखता बना दी है।
सोशल मीडिया पर छाए पूर्व मेयर, शरहवासियों ने मैसेज भेजा.. जाने कहां गए वो दिन !
मेयर अवनीत कौर और पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र ङ्क्षसह के खिलाफ खुला मोर्चा गुरुवार को सोशल मीडिया पर छाया रहा। पार्षद से लेकर उद्यमी, एडवोकेट और समाजसेवियों ने समाचार पत्रों में छपी खबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। जानिए पूर्व मेयर पर लगे आरोपों पर किसने क्या कमेंट किया।
पूर्व मेयर किस हैसियत से निगम की बैठक में जाते हैं?
-गौतम
बेस्ट समाजसेवी होने के तीन गुण जिससे प्रशासन आपको सम्मानित करेगा। कुछ मत बोलो..कुछ मत सुनों..कुछ मत देखो। यह तीन बंदर हमेशा साथ रखना।
-नीरजा बाहरी
ईमानदारी से सरकार चलाने का जुगाड़ करते नेताजी और उनके साथी। वो देखो सभी पार्षद धरने पर बैठे हैं।
-संजू गुप्ता (टीम बीजेपी)
जेबीएम सफाई कंपनी का कोई भी कर्मचारी आपकी पर्ची काटे तो मना कर देना जब तक 100 फीसद सफाई नहीं होती..कोई पर्ची नहीं।
-अशोक छाबड़ा
कहां गए वो शव यात्रा निकालने वाले दिन?
-ललित कुमार
शहर के जो लोग पूर्व मेयर का समर्थन कर रहे थे वो भी शुरू हो गए। जब छह माह पहले टीम पानीपत सफाई, गौवंश व जलभराव की समस्या के लिए बोल रही थी तब यही कुछ लोग पूर्व मेयर के समर्थन में थे।
-एडवोकेट मेहुल जैन
पानीपत नगर निगम का हाल दूध की रखवाली बिल्लो को दे दी के होवे जब बाड़ ही खेत खाने लाग जावै।
-सतीश सैनी
एक साल मेयर के, नौ महीने सांसद के, 100 दिन विधायक के..पानीपत वहीं का वहीं।
-एडवोकेट मेहुल जैन
कहां गए निगम में कुत्ते ले जाने, निगम अधिकारियों की अर्थी निकालने और भैंस लेकर जाने वाले फ्रंट पेज नेता जो अब विकास को भूल गया।
-सतीश सैनी
यह सब हो रहा है तब जब चुनी गई सरकार है। देखते हैं कुछ और होता है या नहीं।
-गौरव मिगलानी
ये सब क्या हो रहा है भैया..ये क्या हो रहा है
-लवली गाबा
वार्ड नंबर आठ फतेहचंद चाय वाले बाजार में एक साल से सफाईकर्मी नहीं है जय हो मेयर और पार्षद की। इसे कहते हैं राज नहीं सेवा।
-अनिल बुद्धिराजा
ईमानदारी का ढोंग नमों पर पर्दा क्यों
-बोलेगा पानीपत