मुखीजा कॉलोनी में टावर लगाने पर भड़के लोग, निगम पर धरना
मुखीजा कॉलोनी की गली नंबर 10 में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में कॉलोनीवासियों ने नगर निगम पर धरना दिया। निगम के खिलाफ नारेबाजी की। रोष प्रदर्शन कर रहे कालोनी वासियों ने 10 फीट चौड़ी इस गली में पांच फीट में गड्ढे खोद कर टावर की केबल डाली गई है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : मुखीजा कॉलोनी की गली नंबर 10 में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में कॉलोनीवासियों ने नगर निगम पर धरना दिया। निगम के खिलाफ नारेबाजी की। रोष प्रदर्शन कर रहे कालोनी वासियों ने 10 फीट चौड़ी इस गली में पांच फीट में गड्ढे खोद कर टावर की केबल डाली गई है। 20 मई को इसके विरोध में कालोनी वासी नगर निगम के अधिकारियों से मिले थे। उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया था कि कालोनी में टावर लगाने की एनओसी नहीं दी जाएगी। बावजूद इसके 21 जुलाई को टावर कंपनी को निगम के अधिकारियों ने अनुमति दे दी। एक तरफ प्रदूषण रोकने के लिए उद्योगों को बंद किया जा रहा है। दूसरी तरफ मोबाइल टावर आबादी के बीच में लगाकर प्रदूषण फैलाने की तैयारी की जा रही है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद सुनील वर्मा ने कहा कि मामले को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त से भी कॉलोनी के लोग मिल चुके हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही। छह माह से लोग धक्के खा रहे हैं। यदि यही हालत रही तो कालोनी वासी भूख हड़ताल करने पर मजबूर होंगे। लोगों के रोष को देखते हुए नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ने मौका देखते हुए एमई व जेई की ड्यूटी लगाई। दोनों अधिकारी रिपोर्ट देंगे। जिस पर टावर को हटाने का फैसला लिया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने भी मोबाइल टावर की फाइल मंगवाई है। रोष प्रदर्शन करने वालों में चमनलाल, प्रोमिला, उर्मिला, अर्चना, प्रवीण किशोर आदि शामिल रहे।