Move to Jagran APP

125 वर्ष के बाद सावन में सोमवार को मनेगी नागपंचमी

नाग पंचमी का त्योहार 5 अगस्त को मनेगा। 125 वर्षों के बाद इस बार ऐसा संयोग बना है। इस दिन जो व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक करेंगे उन्हें दोगुने फल की प्राप्ति होगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 08:19 AM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 06:37 AM (IST)
125 वर्ष के बाद सावन में सोमवार को मनेगी नागपंचमी
125 वर्ष के बाद सावन में सोमवार को मनेगी नागपंचमी

जागरण संवाददाता, पानीपत : नाग पंचमी का त्योहार 5 अगस्त को मनेगा। 125 वर्षों के बाद इस बार ऐसा संयोग बना है। इस दिन जो व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक करेंगे उन्हें दोगुने फल की प्राप्ति होगी।

loksabha election banner

सावन मास के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को नागपंचमी मनाई जाती है। हस्त नक्षत्र सिद्ध योग में यह त्योहार मनेगा। प्रात: 5 बज कर 49 मिनट से सुबह 8.28 बजे तक यह मुहूर्त रहेगा। पंचमी तिथि शाम 3.54 बजे तक रहेगी। कालसर्प दोष वाले व्यक्ति पंचमी मुहूर्त में नाग सर्प का पूजन कर इसे अपने पूजा वाले स्थान पर रखें। कालसर्प दोष वाले व्यक्ति इस शुभ मुहूर्त में भगवान शिव का अभिषेक कर नाग नागिन का जोड़ा अर्पित करें। नाग देवता का पूजन जरूर करें। इससे मानसिक शांति, व्यापार, बुद्धि व संतान की प्राप्ति होती है। कन्या विवाह योग जैसे कार्य सिद्ध होते हैं। मंदिरों में होगा विशेष पूजन

सेक्टर 12 सनातन धर्म मंदिर के पुजारी रामप्रकाश पाठक ने बताया कि नागपंचमी इस बार सोमवार को पड़ेगी। इस दिन जलाभिषेक का विशेष फल मिलता है। सावन महीने के नागपंचमी पर घरों में भी पूजन होता है। सुहागिनें व्रत रखती है। रुद्राभिषेक का कार्यक्रम शुभ फलदायी होता है। -------------अरविन्द


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.