विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पानीपत में घरेलू कलह के बाद पति ने पत्नी के सामने फंदा लगाकर दे दी जान, एक साल पहले किया था निकाह

Published: Sun, 31 Aug 2025 08:26 AM (GMT+05:30)

पानीपत के अशोक विहार कॉलोनी में एक दुखद घटना घटी जहाँ पति ने पत्नी के साथ झगड़े के बाद फांसी ...और पढ़ें

पति को फंदे पर लटकता छोड़ चली गई पत्नी, एक साल पहले किया था निकाह। प्रतीकात्मक तस्वीर
पति को फंदे पर लटकता छोड़ चली गई पत्नी, एक साल पहले किया था निकाह। प्रतीकात्मक तस्वीर

जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के अशोक विहार कॉलोनी में शुक्रवार रात को झगड़े के बाद पति ने पत्नी के सामने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान पत्नी ने न स्वजन को इसकी सूचना दी और न ही बचाव के लिए पड़ोसियों को बुलाया।

पति को फंदे पर लटकता छोड़कर कमरे से बाहर चली गई। यह जानकारी आत्महत्या करने वाले युवक के स्वजन से अस्पताल में मिली है। किला थाना पुलिस ने स्वजन के बयान दर्ज करके पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया।

पुलिस पत्नी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से बिहार निवासी शहजाद पानीपत की अशोक विहार कॉलोनी में कई साल से किराये पर रहता है। उसके बड़े बेटे मोहम्मद बिलाल (25) ने एक साल पहले निकाह किया था। बिलाल और उसकी पत्नी के बीच दो साल तक प्रेम प्रसंग चला था।

निकाह के बाद से ही बिलाल का पत्नी के साथ विवाद रहता था। कई बार दोनों को समझाया, लेकिन क्लेश खत्म नहीं हुआ। शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों में झगड़ा हुआ।

बिलाल पत्नी को फंदा लगाकर जान देने की चेतावनी देने लगा, लेकिन पत्नी ने कहा कि बेशक फंदा लगा ले। स्वजन का कहना है कि उसने पत्नी के सामने ही फंदा लगा लिया। वह उसे छोड़कर कमरे से बाहर आ गई। बिलाल की मौत के बाद पत्नी ने कॉल कर ससुरालियों को इसकी जानकारी दी।