किशोरावस्था की शिक्षा छात्रों के सफल जीवन के लिए जरूरी : सतपाल सिंह
शिक्षा विभाग की ओर से आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड में बृहस्पतिवार को किशोरावस्था शिक्षा पर कार्यशाला कराई गई। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल सिंह रहे। अध्यक्षता स्कूल प्रिसिपल जयगोपाल आर्य ने की। इसका संचालन जिला नोडल अधिकारी एवं कला अध्यापक प्रदीप मलिक ने किया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : शिक्षा विभाग की ओर से आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड में बृहस्पतिवार को किशोरावस्था शिक्षा पर कार्यशाला कराई गई। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल सिंह रहे। अध्यक्षता स्कूल प्रिसिपल जयगोपाल आर्य ने की। इसका संचालन जिला नोडल अधिकारी एवं कला अध्यापक प्रदीप मलिक ने किया।
डीईओ ने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों के सामने किशोरावस्था के दौरान बहुत समस्याएं आती हैं। ऐसे में स्कूलों में किशोरावस्था शिक्षा का महत्व बढ़ जाता है।
मास्टर ट्रेनर रहमुद्दीन ने विद्यार्थियों में किशोरावस्था के दौरान होने वाले परिवर्तनों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था के दौरान सबसे बड़ी चुनौती कुरीतियों की होती है। कई बार गलत संगत के चलते नशे जैसी बुराई में पड़ जाते हैं।
मास्टर ट्रेनर डॉ. नरेश कुमार ने मनोविज्ञानिक दृष्टि से विद्यार्थियों को सबल बनाने व उनके मनोभाव को समझने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की युवा अवस्था में उन्हें खुद पर विश्वास को रखना चाहिए। मास्टर ट्रेनर डॉ. सिमरन ने साइबर क्राइम के बारे में विस्तार बताया। मास्टर ट्रेनर भारत भूषण ने अध्यापकों को जीवन कौशल के बारे में अनुभव सांझे किए। बीईओ सुभाष चंद्र ने आभार व्यक्त किया। प्रिसिपल जयगोपाल आर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पवन जांगड़ा, सुधीर घनघस, सिकंदर कुंडू, नफे सिंह, ओमदत्त शर्मा, संगीता कुंडू, सतेंद्र मलिक, अजेंद्र कुंडू, राजेश कुमार, विनोद कुमार व जितेंद्र मौजूद रहे।