Move to Jagran APP

Mission Admission: पानीपत में ITI की पहली मेरिट लिस्ट के बाद 17.73 फीसद सीटों पर एडमिशन, ऐसे रहेगा आगे का शेड्यूल

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत के प्रिंसिपल डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि जिन छात्र छात्राओं ने पहली मेरिट सूची में नाम आने पर मनपसंद ट्रेड न मिलने या किसी अन्य कारणवंश एडमिशन नहीं लिया। वो दूसरी काउंसिलिंग में भाग लेते हैं

By Naveen DalalEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 06:11 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 06:11 PM (IST)
Mission Admission: पानीपत में ITI की पहली मेरिट लिस्ट के बाद 17.73 फीसद सीटों पर एडमिशन, ऐसे रहेगा आगे का शेड्यूल
पानीपत में प्राइवेट में केवल 9.78 सीटों पर ही एडमिशन हुए।

जागरण संवाददाता, पानीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) में एडमिशन को लेकर आज दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी 24 अक्टूबर तक फिजिकल वेरिफिकेशन करा सकेंगे। 26 अक्टूबर तक फीस जमा कराने का मौका मिलेगा। वहीं पहली मेरिट सूची के बाद एडमिशन के आकड़ों की बात करें तो जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में जहां केवल 17.73 फीसद सीटों पर ही एडमिशन हो पाए, वहीं प्राइवेट में केवल 9.78 सीटों पर ही एडमिशन हुए।

loksabha election banner

विद्यार्थियों पर लगेगा जुर्माना

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत के प्रिंसिपल डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि जिन छात्र छात्राओं ने पहली मेरिट सूची में नाम आने पर मनपसंद ट्रेड न मिलने या किसी अन्य कारणवंश एडमिशन नहीं लिया। वो दूसरी काउंसिलिंग में भाग लेते हैं तो छात्र को 500 व छात्रा को 250 रुपये जुर्माना भरना होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को वीरवार दोपहर एक बजे तक व्यवसाय में बदलाव का मौका दिया गया।

जिले की आठ राजकीय आइटीआइ में 1776 सीटें है। इनमें से पहली मेरिट सूची में केवल 315 सीटों पर ही एडमिशन हो पाया है और 1461 सीटें खाली है। वहीं चार प्राइवेट आइटीआइ में 644 सीटें हैं। दो में एक भी सीट पर एडमिशन नहीं हो पाया। जबकि दो में 63 सीटों पर ही एडमिशन हो पाया है। बाकी 581 सीटें खाली हैं। हर कोर्स की अपनी अपनी महत्ता है, लेकिन विद्यार्थियों में हर साल की तरह इस बार भी इलेक्ट्रीशियन के प्रति रूझान सबसे ज्यादा है।

ऐसे रहेगा आगे का शेड्यूल

दूसरी मेरिट सूची -- 22 अक्टूबर

सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी करा सकेंगे फिजिकल वेरिफिकेशन -- 22 से 24 अक्टूबर तक

फीस जमा करा सकेंगे -- 22 से 26 अक्टूबर तक

खाली सीट की होगी अलाटमेंट -- 28 अक्टूबर

आवेदन के लिए खोला जाएगा पोर्टल -- 28 व 29 अक्टूबर

तीसरी मेरिट सूची -- दो नवंबर

सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी करा सकेंगे फिजिकल वेरिफिकेशन -- दो से छह नवंबर

फीस जमा करा सकेंगे -- दो से आठ नवंबर

खाली सीट की होगी अलाटमेंट -- 10 नवंबर

आवेदन के लिए खोला जाएगा पोर्टल -- 10 से 12 नवंबर

चौथी मेरिट सूची -- 15 नवंबर

सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी करा सकेंगे फिजिकल वेरिफिकेशन -- 15 से 17 नवंबर

फीस जमा करा सकेंगे -- 15 से 18 नवंबर

खाली सीट की कंफर्मेशन -- 15 से 20 नवंबर

राजकीय आइटीआइ में पहली मेरिट सूची के बाद सीटों का ब्यौरा

आइटीआइ     कुल सीटें      खाली सीटें

पानीपत                 924            793

पानीपत (महिला)     128             97

नौल्था                      216         193

बापौली                    168          134

बराना                       64            43

मतलौडा                   148          117

पाथरी                        44           30

समालखा (महिला)        84           54

प्राइवेट आइटीआइ

आइटीआइ                      कुल सीटें     खाली सीटें

कृष्णा आइटीआइ अलुपुर          80              80

एसडीएम आइटीआइ शेरा        400           356

शंभू आइटीआइ राजाखेड़ी          84              65

एमडी पीटीआइ छाजपुर             80              80

नोट: उक्त आकड़ें विभागीय पोर्टल के मुताबिक हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.