Move to Jagran APP

चुनाव में बांटे जाने थे लेडीज सूट, थानेसर के गांधी नगर व कीर्ति नगर में प्रशासन का छापा Panipat News

मतदाताओं को लुभाने के लिए लेडीज सूट बांटे जाने थे। इससे पहले ही प्रशासन को इसकी भनक लग गई और प्रचार सामग्री सहित 250 लेडीज सूट को प्रशासन ने जब्त कर लिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 09:55 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 09:55 AM (IST)
चुनाव में बांटे जाने थे लेडीज सूट, थानेसर के गांधी नगर व कीर्ति नगर में प्रशासन का छापा Panipat News
चुनाव में बांटे जाने थे लेडीज सूट, थानेसर के गांधी नगर व कीर्ति नगर में प्रशासन का छापा Panipat News

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। थानेसर विधानसभा क्षेत्र के गांधी नगर व कीर्ति नगर के कई घरों से महिलाओं के सूट मिले हैं। माना जा रहा है कि यह सूट किसी प्रत्याशी ने चुनाव में वोट देने के लिए भेजे थे। इसकी सूचना जब दूसरी पार्टी के समर्थकों को लगी तो इसकी शिकायत प्रशासन को दी। प्रशासन ने पहले कीर्ति नगर और फिर गांधी नगर में छापेमारी की। सुबह लगभग 11 बजे से आरंभ हुई छापेमारी, सायं तक जारी रही। बताया जा रहा है कि कीर्ति नगर के चार घरों से 250 सूट बरामद हुए हैं। समाचार लिखे तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ था। 

loksabha election banner

कीर्ति नगर में सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट यशबीर, सेक्टर अधिकारी विनोद कुमार व थाना शहर के एएसआइ सतनारायण की टीम पुलिस बल के साथ कीर्ति नगर में पहुंची। टीम ने सूचना के आधार पर चार घरों में छापा मारा। चारों घरों से 250 सूट बरामद हुए हैं। दोपहर को फिर से टीम गांधी नगर में पहुंची और वहां भी कुछ घरों पर छापा मार कर महिलाओं के सूट बरामद हुए। बताया जा रहा है कि गांधी नगर में कुछ घरों में सूट बांटे भी जा चुके थे। कॉलोनी वासियों का कहना था कि वीरवार रात को कॉलोनी में तीन-चार गाडिय़ां आई थी, जिसमें महिलाओं के सूट व पार्टी प्रचार का सामान भी था। पार्टी प्रचार के सामान की आड़ में ही ये कपड़े पार्टी समर्थकों के घर पहुंचाए गए, जहां से इन्हें शनिवार रात को बांटा जाना था। इसकी भनक अन्य पार्टियों के समर्थकों को लग गई, जिसके बाद इसकी शिकायत प्रशासन को की गई। 

छापामारी पर सभी पार्टियों के नेताओं ने रखी नजर 

शहर के गांधी नगर व कीर्ति नगर में छापेमारी की सूचना सभी राजनीतिक पाॢटयों के नेताओं को लगी। जिसके बाद पार्टी नेताओं ने लगातार अपने समर्थकों को इस पर नजर रखने के निर्देश दिए। इसके सोशल मीडिया पार्टी विशेष का नाम देकर यह जानकारी सार्वजनिक की गई।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.