Move to Jagran APP

अभिनेत्री ग्रेसी सिंह और सूफी गायक सतिंद्र सरताज से मिलना है तो आइए धर्मनगरी

गीता महोत्सव में प्रसिद्ध फिल्मी अभिनेत्री ग्रेसी सिंह और सूफी गायक सतिंद्र सरताज सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं और भी बॉलीवुड कलाकार आएंगे।

By Edited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 12:54 AM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 09:03 AM (IST)
अभिनेत्री ग्रेसी सिंह और सूफी गायक सतिंद्र सरताज से मिलना है तो आइए धर्मनगरी
अभिनेत्री ग्रेसी सिंह और सूफी गायक सतिंद्र सरताज से मिलना है तो आइए धर्मनगरी

कुरुक्षेत्र/पानीपत, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रसिद्ध फिल्मी अभिनेत्री ग्रेसी सिंह और सूफी गायक सतिंद्र सरताज सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हेमंत बृज वासी भी इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए पहुंच रहे हैं। महोत्सव से पहले शहर के सुंदरीकरण के लिए देश भर से लगभग 200 प्रमुख चित्रकार कुरुक्षेत्र में पहुंचेंगे। पेंट द वाल प्रतियोगिता के माध्यम से कुरुक्षेत्र की दीवारों पर महाभारत विषय पर पेटिंग बनाएंगे। 

loksabha election banner

 वर्ष 2019 में मॉरीशस में भी गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव 7 से 23 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। गीता के संदेश की वर्षगांठ पर गीता जंयती का पर्व हर वर्ष भारतीय काल गणना के अनुसार मार्ग शीर्ष शुक्ल एकादशी को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 18 दिसंबर को आ रहा है। 

 13 को  ब्रह्मसरोवर से शुरुआत
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस वर्ष मॉरीशस को भागीदारी देश और गुजरात को भागीदारी राज्य के रुप में चयनित किया गया है। विधायक ने कहा कि 13 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 3 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसी अवसर पर 48 कोस कुरुक्षेत्र काफीटेबल बुक का विमोचन भी किया जाएगा। इस संगोष्ठी में देश-विदेश के विद्ववान लोग पवित्र ग्रंथ गीता पर मंथन पर करेंगे और नए शोध की तरफ आगे बढ़ेंगे। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे खास
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रसिद्ध अभिनेत्री ग्रेसी सिंह, सतेंद्र सरताज, हेमंत बृज वासी जैसे अंतरराष्‍ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इन कलाकारों के अलावा मॉरीशस, इंडोनेशिया, ईरान, तुर्कमेनिस्तान, रुस आदि देशों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किए जाएंगे। 

30 से अधिक महाविद्यालयों में होगी गीता संसद 
प्रदेश के 30 से अधिक महाविद्यालयों में गीता संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में पवित्र ग्रंथ गीता पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से नवयुवकों को में गीता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंच पाएगा। 

10 से ज्यादा देशों के राजदूतों को भेजा गीता महोत्सव का निमंत्रण 
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 के लिए जहां शहर व प्रदेश वासियों को आमंत्रित किया जा रहा है, वहीं राज्य सरकार व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से 10 से ज्यादा देशों के राजदूतों को महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए बुलाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.