Move to Jagran APP

ज्वेलर से ठगी करने का आरोपित गिरफ्तार

27 दिसंबर को उसकी दुकान पर एक पुरुष और एक महिला ग्राहक खरीदारी करने के लिए आए थे। अपना नाम रूफमद बजाज बताया था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 06:58 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 06:58 AM (IST)
ज्वेलर से ठगी करने का आरोपित गिरफ्तार
ज्वेलर से ठगी करने का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पानीपत : ज्वेलर से खरीदारी करने के बहाने ठगी करने वाले आरोपित को थाना शहर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित लाजपत नगर, दिल्ली का रहने वाला साबीर अहमद शेख अलियास है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुरेवाल कालोनी के पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 27 दिसंबर को उसकी दुकान पर एक पुरुष और एक महिला ग्राहक खरीदारी करने के लिए आए थे। अपना नाम रूफमद बजाज बताया था। इन्होंने दो अंगूठी खरीदीं। 48 हजार रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करने का दावा कर उसे स्क्रीन शॉट दिखाया और दोनों अंगूठियां लेकर चला गया। उन्होंने अगले दिन तक पेमेंट नहीं आने पर आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।

loksabha election banner

बकरी चोरी की कोशिश करने वाला आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

संस, सनौली : बकरी चोरी करने की कोशिश में कार छोड़कर भागा एक आरोपित शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपित की पहचान सेवेंज निवासी राणा माजरा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। पत्थरगढ़ के मंगेश उर्फ काला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने 20 फरवरी की रात को अपनी भेड़-बकरियां पशुबाड़े में बंद की थी। वह साथ वाले मकान में परिवार के साथ सो रहा था। रात लगभग 11 बजे उसे बकरियों के मिमियाने की आवाज सुनी तो उठकर घर से बाहर निकला। दो-तीन युवक सेंट्रो कार में बकरियां भरने की कोशिश कर रहे थे। उसे देखकर वह भागने लगे। उसने आरोपितों का पीछा किया, तो वह रास्ते में कार छोड़कर भाग निकले। सनौली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.