Move to Jagran APP

Weather Update: हरियाणा में दो दिन में मौसम लेगा करवट, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का होगा असर

पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश की वजह से हरियाणा के मौसम में अब जल्‍द बदलाव आने वाला है। दिवाली से पहले ही न्‍यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा। ठंडक दस्‍तक देगी। दिल्ली में भी तापमान कम हो सकता है। इसकी वजह पहाड़ों में हो रही बर्फबारी बताई जा रही।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 05:09 PM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 05:09 PM (IST)
Weather Update: हरियाणा में दो दिन में मौसम लेगा करवट, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का होगा असर
हरियाणा में दो दिन में मौसम परिवर्तन की संभावना है।

करनाल, जागरण संवाददाता। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर जल्‍द ही हरियाणा में देखने को मिलेगा। बर्फबारी की वजह से हरियाणा के मौसम में बदलाव आएगा। हरियाणा के कई जिलों में न्‍यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो न्‍यूनतम 2 डिग्री तक तापमान जा सकता है। डलहौजी, धर्मशाला, शिमला और मनाली में न्यूनतम तापमान पहले ही सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली, एनसीआर के मैदानी इलाकों में भी ऐसी ही मौसमी स्थितियां दिखने की उम्मीद है।

loksabha election banner

उत्तर भारत में सर्दियां दस्तक दे रही हैं। उत्तर के पहाड़ी राज्यों के मध्य और ऊंचे इलाकों में व्यापक बरसात और हिमपात, सामान्य से थोड़ा पहले, सर्दियों के मौसम के अनुकूल है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। घाटी के निचले इलाकों और मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई है, जो सर्दियों के शुरुआती दिनों की स्थितयां बना रही है। शिमला और मनाली के लोकप्रिय रिसार्ट्स में जहां मध्यम बारिश हुई। वहीं मध्य और ऊंचे इलाकों में बर्फ की पतली चादर बिछी हुई थी। अगले 3-4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के मैदानी इलाकों में ठंड की एक धारा चलने की संभावना है।

दिल्ली में पहले ही 21 अक्टूबर को सबसे कम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो मौसम के काफी पहले है। पहाड़ियों पर बारिश और हिमपात तथा 24 अक्टूबर को हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के मौजूदा दौर से अगले 2-3 दिनों में इन क्षेत्रों में ठंडक बढ़ने की संभावना है। इस अवधि के दौरान पारा कुछ डिग्री नीचे गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान पिछले साल की ही पुनरावृत्ति हो सकती है जब 29 अक्टूबर 2020 को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। वास्तव में, दिल्ली में सफदरजंग ने अक्टूबर 2020 को 1962 के बाद से सबसे ठंडा दर्ज किया था। जिसका औसत न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था।

अक्टूबर 2020 के अंतिम सप्ताह में लगातार न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। दिल्ली से इस साल मानसून के देर से लौटने के कारण महीने के पहले 15 दिनों में न्यूनतम तापमान अधिक रहा। वहीं, दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान अभी 22 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य मासिक तापमान से काफी अधिक है। कुल मिलाकर, अक्टूबर का महीना औसत न्यूनतम 19-20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.