Move to Jagran APP

राखी बांध लौट रही थी, दिल्‍ली-चंडीगढ़ हाईवे पर पति और बेटे को छीन ले गई मौत

रक्षाबंधन पर सुसराल से लौट रहे बाइक सवार शिक्षक व बेटे की ट्रक के कुचलने से मौत हो गई। जबकि सिर में चोट लगने से पत्‍नी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 08:20 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 08:20 PM (IST)
राखी बांध लौट रही थी, दिल्‍ली-चंडीगढ़ हाईवे पर पति और बेटे को छीन ले गई मौत
राखी बांध लौट रही थी, दिल्‍ली-चंडीगढ़ हाईवे पर पति और बेटे को छीन ले गई मौत

पानीपत, जेएनएन। रक्षाबंधन की खुशी कुछ ही पल में मातम में बदल गई। दर्दनाक हादसे में पति और बेटे को मौत छीन ले गई। वहीं छह माह की बेटी दूर जा गिरी। महिला के सिर पर गंभीर रूप से चोट आई है। उसे सिविल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। 

loksabha election banner

दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास सोमवार दोपहर बाद बाइक सवार शिक्षक पिता व उनके सात साल के बेटे की ट्रक के कुचलने से मौत हो गई। ट्रक का पहिया बेटे के सिर को कुचलता हुआ बाइक को 50 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और छह महीने की बेटी गोद से छिटक कर मिट्टी में गिरी। बच्ची चोटिल होने से बच गई। महिला मायके में भाई को राखी बांधकर पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। पुलिस ने आरोपित चालक को ट्रक सहित काबू कर लिया है।

घटना दोपहर बाद करीब तीन बजे की है। न्यू बोहली गांव के महेंद्र पाल ने बताया कि उनके जीजा बहरामपुर गांव के 40 वर्षीय निजी स्कूल के शिक्षक थे। रविवार को जीजा प्रेम, उसकी बहन 37 वर्षीय मनीषा, भांजे 7 वर्षीय हैप्पी और छह महीने की भांजी तान्या के साथ रक्षाबंधन पर उसके घर आए थे। बहन ने उसे सुबह 11 बजे राखी बांधी। इसके बाद वे चारों बाइक से बहरामपुर लौट रहे थे। बाइक पर हैप्पी बीच में बैठा और तान्या मां की गोद में थी। टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हैप्पी व प्रेम कुमार सड़क पर गिरे और ट्रक का पहियों से कुचले गए। मौके पर दोनों की मौत हो गई। मनीषा का सिर सड़क से टकरा गया। तान्या मां की गोद से छिटक कर सड़क किनारे गिरी। राहगीरों ने मनीषा व तान्या को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि तान्या के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। बच्ची स्वस्थ है। मनीषा की हालत गंभीर बनी हुई है। पिता-पुत्र के शवों का मंगलवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।   

मनीषा ने भाई की बेटी नित्या को गोद लिया था  

मनीषा का बड़ा बेटा 10 वर्षीय समीर, 8 वर्षीय निखिल है। 7 वर्षीय हैप्पी सबसे छोटा था। उसकी कोई बेटी नहीं थी। उसके भाई महेंद्र पाल की तीन बेटी है। मनीषा ने चार महीने पहले भाई की छह महीने की बेटी तान्या को गोद ले लिया था। 

कोई मेरे हैप्पी को लौटा दे

प्रेम कुमार और हैप्पी की मौत से रक्षाबंधन पर्व की खुशी मातम में बदल गई। न्यू बोहली और बरहामपुर गांव में मातम छा गया। सामान्य अस्पताल में विलाप करते हुए मनीषा बार-बार कह रही थी कि कोई मेरे बेटे हैप्पी को लौटा दे। वे बेटे को मना कर रही थी कि साथ न चले। बेटा नहीं माना। स्वजन मनीषा को सांत्वना दे रहे थे। 

मां की गोद तान्या के लिए बनी कवच

मनीषा बेटी तान्या को गोद में लिए हुए थी। हादसे के समय मनीषा ने तान्या को नहीं छोड़ा और उसका सिर सड़क से टकराया। तभी तान्या छिटक कर दूसरी तरफ गिरी। तान्या को खरोंच तक नहीं आई। उसके लिए मां की गोद कवच साबित हुई। 

ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

कमलजीत, प्रभारी, सेक्टर 13-17

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.