यमुनानगर में हादसा, घने कोहरे की वजह से हाईवे में टकराएं कई वाहन, 7 लोग चोटिल
कोहरा अभी से लोगों राहगीरों के लिए मुसीबत बनना शुरू हो गया है। हरियाणा के यमुनानगर में कोहरे की वजह से हाईवे पर कई वाहन टकराएं। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। हादसा नए बाईपास पर हुआ था।
पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। अब घना कोहरा छाने लगा है। जिसमें हादसे की संभावना बढ़ जाती है। बुधवार की सुबह नए बाइपास पर घने कोहरे में कई वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें सात लोग चोटिल हुए हैं। वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कलानौर चौकी इंचार्ज रोहन ने बताया कि सवारियों को अधिक चोट नहीं आई थी। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई।
बुधवार को घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइपास पर गांव तिगरा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से पहले पंजाब रोडवेज की बस टकराई, उसके पीछे उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस और पीछे से फिर एक कार टकरा गई। जिससे सभी वाहन आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। जिस समय हादसा हुआ। चीख पुकार मच गई। हालांकि बसों में कम ही सवारियां थी। राहगीरों ने बसों से सवारियों को बाहर निकाला। जिन्हें मामूली चोटें आई थी। पुलिस ने इन घायलों को अस्पताल में भिजवाया। जहां से उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों में नरेश कुमार, संजू, अमित, सावित्री के मुंह पर चोट लगी है। जबकि अन्य तीन को गुम चोट लगी है।
ट्रेन की चपेट में आया युवक
गुलाबनगर निवासी 47 वर्षीय सुरेश पाल सुबह सब्जी लेने के लिए जा रहा था। जब वह लाइन क्रोस करने लगा। तभी धुंध होने की वजह से वह ट्रेन नहीं देख सका और पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर लगने से वह दूर जाकर गिरा। जिससे उसकी टांगों व हाथों में गंभीर चोट लगी है। जीआरपी से बोधराज व राकेश कुमार सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में दाखिल कराया।
वाहनों पर लगेगी रिफ्लेक्टर टेप
कोहरे के सीजन में सड़क हादसों से बचाव के लिए सरस्वती शुगर मिल के प्रांगण में वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान शुरू किया गया। आरटीए सचिव भारत भूषण कौशिक ने स्वयं ट्रैक्टर-ट्रालियों पर टेप लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सरस्वती शुगर मिल के मुख्य संचालन अधिकारी एसके सचदेवा, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट डीपी ङ्क्षसह व मिल अधिकारी राजेंद्र कौशिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।