Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं की सलाह पर विधानसभा में देंगे टिकट : अभय चौटाला

चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव जल्द होंगे। कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। प्रदेश में इस बार इनेलो की सरकार बनेगी। भाजपा के सब वादे चुनावी निकले। बजट में किसानों को कुछ नया नहीं दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 09:19 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 06:29 AM (IST)
कार्यकर्ताओं की सलाह पर विधानसभा में देंगे टिकट : अभय चौटाला
कार्यकर्ताओं की सलाह पर विधानसभा में देंगे टिकट : अभय चौटाला

जागरण संवाददाता, पानीपत : कांग्रेस और भाजपा में विधानसभा की टिकट ऊपर से आएंगी। इनेलो अकेली ऐसी पार्टी होगी जो अपने कार्यकर्ता के पसंद के नेता को टिकट देगी। प्रत्येक हलके के कार्यकर्ताओं से तीन-तीन संभावित नाम मांगे जाएंगे। उन्हीं में से किसी एक का चुनाव किया जाएगा। यह बातें इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कही। वह रविवार शाम सिवाह गांव स्थित आंबेडकर भवन में पानीपत ग्रामीण हलका के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव जल्द होंगे। कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। प्रदेश में इस बार इनेलो की सरकार बनेगी। भाजपा के सब वादे चुनावी निकले। बजट में किसानों को कुछ नया नहीं दिया है। व्यापारी और सरकारी कर्मचारी भाजपा से पहले ही नाराज हैं। कांग्रेस आपसी फूट के चलते खुद को नहीं संभाल पा रही है। चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश का सीएम बनने के ख्वाब देख रहे थे, लेकिन लोकसभा चुनाव में सोनीपत के लोगों ने उनकी मरोड़ निकाल दी।

अपने भी देख रहे थे बड़े सपने

उन्होंने दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला का नाम लिए बिना कहा कि उनके अपने भी बड़े सपने देख रहे थे। जनता ने दोनों भाइयों को सबक सीखा दिया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष बीडी ढालिया, ओपी माटा, ग्रामीण हलका प्रधान कुलदीप राठी, निशान मलिक, हेमराज जागलान, संजय कादियान, रामकुमार नंबरदार, सुरेश मलिक, कृष्ण भौक्कर, प्रवीण तोमर, विजय कादियान, हरीश कश्यप, मास्टर बलबीर जागलान, प्रेम देसवाल व विशाल मलिक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.