Move to Jagran APP

रथ बग्गी में सवार होकर गिरफ्तारी देने पहुंचे आप नेता नवीन जयहिंद, पुलिस ने पानी की बौछार कर रोका

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नए साल के पहले ही दिन राजनीति का पारा चढ़ गया। आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद कुरुक्षेत्र में गिरफ्तारी देने के लिए पहुंचे। उनके साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम था। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 01 Jan 2022 03:10 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 03:10 PM (IST)
रथ बग्गी में सवार होकर गिरफ्तारी देने पहुंचे आप नेता नवीन जयहिंद, पुलिस ने पानी की बौछार कर रोका
रथ बुग्‍गी में पहुंचे आप नेता नवीन जयहिंद।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। नए साल के पहले दिन कुरुक्षेत्र में राजनीति देखने केा मिली। आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां पर रथ में सवार होकर पुलिस को गिरफ्तारी देने जा रहे थे। उनके साथ काफी संख्‍या में कार्यकर्ता भी थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे। इसके बावजूद कार्यकर्ता नहीं रुके तो उन पर वाटर कैनन से पानी की बौछार की।

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन जयहिंद प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पीपीई किट पहनकर शनिवार को थाना केयूके में गिरफ्तारी देने पहुंचे। पुलिस ने उनको ब्रह्मसरोवर के नजदीक रोकना चाहा। कार्यकर्ता बैरीकेड कूदकर आगे जाने लगे तो पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस बल भारी मात्रा में तैनात रहा।

इस वजह से पहुंचे गिरफ्तारी देने

दरअसल नवीन जयहिंद ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान 25-30 कार्यकर्ताओं के साथ ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार में सूटकेस भरकर नौकरी दी जाती है। आरोप है कि नौकरियों के भ्रष्टाचार में फंसे एचसीएस अधिकारी अनिल नागर को अब बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें सरकार के मंत्रियों व कई अन्य लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। सरकार अब इनके नाम छुपा रही है। थाना केयूके पुलिस ने उस समय उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब उनका आरोप है कि कोविड के दौरान सरकार ने गीता जयंती का आयोजन किया और ज्ञानानंद महाराज ने बिना परमिशन करीब पांच हजार महिलाओं के साथ परिक्रमा की। सरकार को उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करना चाहिए था। आप आदमी पार्टी कार्यकर्ता इसी मुकदमें में अपनी गिरफ्तारी देने जा रहे हैं।

पीपीई किट पहनकर पहुंचे कार्यकर्ता

नवीन जयहिंद सहित सभी कार्यकर्ता शनिवार को पीपीई किट पहनकर पहुंचे। नवीन जयहिंद ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर संभावित है। ऐसे में सरकार की गाइडलाइन पूरी होनी चाहिए। ऐसा नहीं किया जो सरकार फिर से मुकदमा दर्ज करा देगी।

भ्रष्टाचार को तथ्य सहित कर सकते हैं साबित

नवीन जयहिंद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा और जजपा सरकार में भ्रष्टाचार जमकर हो रहा है। विकास कार्यों में कमीशनखोरी और नौकरियों में सूटकेस भरकर पैसे लिए जा रहे हैं। सरकार अब भी सफाई दे रही है तो यह जनता की नजरों में धूल झोंकने वाली है। वे अनिल नागर को उनको दो दिन के रिमांड पर दे दें। वह नौकरियों में भ्रष्टाचार की सारी सच्चाई जनता के सामने रख देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.