विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: हरियाणा में बदलाव यात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, फरीदाबाद से शुरू होकर जींद में खत्म होगी

By Vinod JoshiEdited By: Jeet Kumar
Published: Mon, 11 Dec 2023 05:00 AM (IST)

आम आदमी पार्टी हरियाणा में बदलाव यात्रा निकलेगी। 15 से लेकर 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी ...और पढ़ें

हरियाणा में बदलाव यात्रा शुरू करेगी आम आदमी पार्टी
हरियाणा में बदलाव यात्रा शुरू करेगी आम आदमी पार्टी

जागरण संवाददाता, पानीपत। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश चुघ ने कहा कि आप पूरे प्रदेश में बदलाव यात्रा निकलेगी। 15 से लेकर 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बदलाव का संदेश देंगे।

यात्रा का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता करेंगे

सनौली रोड स्थित कार्यालय में चुघ ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सिरसा से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व डॉ अशोक तंवर करेंगे। महेंद्रगढ़ से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व अनुराग ढांडा, कालका से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व चौधरी निर्मल सिंह और फरीदाबाद से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता करेंगे।

सभी 90 विधानसभाओं का दौरा किया जाएगा

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से शुरू हुई यात्रा जींद में खत्म होगी। सिरसा से शुरू हुई यात्रा भिवानी में और कालका से शुरू हुई यात्रा पानीपत में और महेंद्रगढ़ से शुरू हुई यात्रा कैथल में खत्म होगी। इसके तहत सभी 90 विधानसभाओं का दौरा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त सचिव सुखबीर मलिक, देवन सलुजा, राजकुमार मुंडे, दीपक बगा, होशियार सिंह व अमित नौहरा मौजूद रहे।