Move to Jagran APP

यमुनानगर में आढ़ती हड़ताल पर, भारतीय किसान यूनियन ने भी किया आंदोलन का एलान

यमुनानगर में आ‍ढ़तियों की हड़ताल है। इससे किसान परेशान हो रहे हैं। अब उनके समर्थन में भारतीय किसान यूनियन भी आ गई है। धान की खरीद न होने पर भाकियू ने आंदोलन शुरू कर दिया है। किसानों की ट्रैक्‍टर-ट्रालियां सड़कों पर खड़ी हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 12:04 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 12:04 PM (IST)
यमुनानगर में आढ़ती हड़ताल पर, भारतीय किसान यूनियन ने भी किया आंदोलन का एलान
यमुनानगर में विरोध प्रदर्शन करते आढ़ती और किसान।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर में धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी। अब आढ़तियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। आढ़तियों का कहना है कि अभी तक खरीद के लिए कोई एग्रीमेंट नहीं हुआ है और न ही बारदाना मंडियों में पहुंचा है। ऐसे में खरीद किस तरह से करें। जिले की सभी 13 मंडियों में यही हालात है। अब पूरे जिले के आढ़तियों ने हड़ताल कर दी है। वहीं किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में धान लेकर सड़कों पर खड़े हैं। जिससे हालात बिगड़े हुए हैं। हालांकि आढ़तियों की अभी इस संबंध में प्रशासन से बात चल रही है।

loksabha election banner

भाकियू की ओर से धान खरीद न होने पर आंदोलन का एलान किया गया है। इसके तहत भाकियू के कार्यकर्ता भी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर लघु सचिवालय में पहुंचने वाले हैं। किसानों ने मंगलवार को ही चेतावनी दी थी कि यदि बुधवार को खरीद शुरू नहीं हुई, तो किसान धान लघु सचिवालय परिसर में डालेंगे। इससे प्रशासन व पुलिस के हाथ पैर फूले हुए हैं।

सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात

जिले की मंडियों में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात है। जगाधरी अनाज मंडी का आढ़तियों ने ताला लगा दिया है। वहीं रादौर में भी आढ़तियों ने ताला लगा दिया है। जिससे टकराव की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि मंगलवार को भी धान खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाया था। करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में शाम को भाकियू ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों से अनाज को लघु सचिवालय परिसर में डाल दिया था। एसपी कमलदीप गोयल के आश्वासन पर किसानों ने धान उठाया था। साथ ही अगले दिन के लिए चेतावनी भी दी थी।

अधिकारियों से चल रही बैठक

धान खरीद के मामले में आढ़तियों के साथ डीसी मुकुल कुमार की बैठक चल रही है। आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल को डीसी ने मिलने के लिए बुलाया है। यह बैठक अभी चल रही है। इसके बाद ही कुछ आगे का रास्ता निकल सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.