पानीपत में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, काबड़ी फाटक के पास हुआ हादसा
पानीपत में जींद-पानीपत रेल लाइन पर काबड़ी फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय सुदामा कुमार ...और पढ़ें
-1790969903068_m.webp)
पानीपत में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत। फाइल फोटो
HighLights
पानीपत में काबड़ी फाटक के पास ट्रेन हादसा।
28 वर्षीय सुदामा कुमार की ट्रेन से कटकर मौत।
मृतक बिहार का निवासी, पानीपत में करता था पल्लेदारी।
जागरण संवाददाता, पानीपत। जींद-पानीपत रेल लाइन पर वीरवार रात काबड़ी फाटक के पास करीब नौ बजे ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक सुदामा कुमार की मौत हो गई। मृतक बिहार के पटना जिले के शहरी गांव का निवासी था और पिछले डेढ़ साल से काबड़ी रोड स्थित शक्ति नगर में किराए के मकान में रह रहा था। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने रेल लाइन के पास शव देखा और जीआरपी को सूचना दी।
जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। स्वजन ने बताया कि सुदामा के तीन बच्चे हैं और वह पानीपत में पल्लेदारी का काम करता था। वीरवार शाम वह सामान लेने निकला था और वापस नहीं लौटा। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
