प्रेग्नेंट युवती पहुंची पुलिस के पास, पति के खिलाफ करवाना चाहती थी रेप केस; लेकिन फिर जो हुआ लौटना पड़ा घर
पानीपत में एक नाबालिग लड़की के प्रेमी संग भाग जाने के बाद परिवार ने उसकी शादी दूसरे युवक से कर दी। अब गर्भवती होने पर वह पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने गई लेकिन बाल विवाह के आरोप लगने की आशंका से पीछे हट गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

जागरण संवाददाता, पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव में बेटी प्रेमी के साथ भागी तो स्वजन ने उसके लौटने पर उसकी दूसरे युवक से शादी कर दी। अब वह तीन माह की गर्भवती हो गई। अब किशोरी अपने पति के खिलाफ शिकायत देने के लिए महिला पुलिस थाना में पहुंची। वह पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराना चाहती थी।
जब पुलिस ने उसे यह कहा कि उसके माता-पिता पर भी बाल विवाह करने पर केस दर्ज होगा तो किशोरी बिना शिकायत दिए ही चली गई। एक गांव में पांच माह पहले 16 साल की किशोरी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। उसके माता-पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी।
पुलिस ने उसे एक सप्ताह बाद बरामद कर लिया था। उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया था। माता-पिता ने बंद कमरे में अपनी बेटी की एक युवक से शादी करा दी। अब वह तीन माह की गर्भवती हो गई है। पति से झगड़ा रहने लगा तो वह ससुराल से भागकर दो दिन पहले अपने मायके में आ गई।
किशोरी अब अपने पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराना चाहती है। वह शनिवार को अपनी मां के साथ महिला पुलिस थाना में पहुंची और पति पर दुष्कर्म के आरोप लगाए। उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ पति मारपीट करता है।
वह नाबालिग है, उसके साथ दुष्कर्म किया जाता है। जब पुलिस कर्मचारियों ने किशोरी को कहा कि उसकी मां व पिता पर भी बाल विवाह करने का केस दर्ज होगा तो यह सुनकर किशोरी व उसकी मां बिना शिकायत दिए ही पुलिस थाना से चले गए।
शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी
महिला पुलिस थाना प्रभारी रेखा देवी ने कहा कि उन्हें लड़की की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।