Move to Jagran APP

3 दिन में 8 Coronavirus पॉजिटिव केस आने के बाद भी लोग बेखौफ, कर रहे लॉकडाउन का उल्‍लंघन

पानीपत में एक के बाद एक आठ केस सामने आए हैं। इसके बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्‍लंघन कर निकल रहे हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 27 Apr 2020 12:34 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2020 12:34 PM (IST)
3 दिन में 8 Coronavirus पॉजिटिव केस आने के बाद भी लोग बेखौफ, कर रहे लॉकडाउन का उल्‍लंघन
3 दिन में 8 Coronavirus पॉजिटिव केस आने के बाद भी लोग बेखौफ, कर रहे लॉकडाउन का उल्‍लंघन

पानीपत, जेएनएन। लॉकडाउन 2.0 में शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। रोजाना 300 से अधिक चालान होने के बावजूद भी आमजन घरों से निकलना बंद नहीं कर रहे। बहानेबाजी करने वाले लोगों पुलिस की अपील और सख्ताई दोनों ही कारगार साबित नहीं हो रही। पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर बेवजह घूमते आठ युवकों को काबू किया। 295 लोगों के चालान काटकर 34 वाहनों को इंपाउंड किया। जागरण टीम के सर्वे में शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर आवागमन करने वाले वाहनों के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए।

loksabha election banner

वाहन गुजरे लालबत्ती चौक संजय चौक सेक्टर 11-12 नाका 

बाइक(प्रति मिनट)           2     6      5

बाइक(प्रतिघंटे)           745     319      287

कार(प्रति मिनट)                  11     7      3

कार(प्रतिघंटे)           647     451      147

बहाने बनाने वालों के पुलिस कर रही ऑनलाइन चालान

चौक-चौराहों पर लगे नाकों पर पुलिस वाहन चालकों को रोकती है तो वे बैंक, अस्पताल या राशन की दुकान पर जाने का बहाना बनाते हैं। पूछताछ में वाजिब कारण नहीं मिलने पर पुलिस चालान काटने लगती है तो लोग सड़कों पर माफी मांगने लगते हैं। परिवार के किसी सदस्य के बीमार होने या घर में आर्थिक तंगी होने के दावे करते हैं। ऐसे वाहन चालकों से निपटने के लिए पुलिस ऑनलाइन चालान काट देती है। 

लॉकडाउन अवहेलना और शराब तस्करी में ये हुए गिरफ्तार

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने अंसल सिटी के पास से बेवजह घूमते कृष्ण गोयल, मोहन लाल, मोहित, रविश, मनीष, सुनील निवासीगण अंसल, और पारस निवासी नूरवाला को काबू किया। वहीं एनडीपीएस स्टाफ टीम ने फ्लौरा चौक से चांद निवासी ब्राह्मण माजरा को धर दबोचा। उसके पास से 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बड़ा सवाल ये है कि ठेके बंद होने के बावजूद भी ग्रामीण इलाके के रहने वाले चांद के पास एक पेटी से अधिक शराब कैसे पहुंची। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.