दुकान बेचने के नाम पर की 69.20 लाख की ठगी
सुखदेव नगर निवासी सुदेश रानी ने कॉलोनी के ही एक दंपती और उसके बेटे पर दुकान बेचने के नाम पर उसके पति के साथ धोखाधड़ी कर 69.20 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। उसके पति की मौत के बाद पैसे देने में टाल-मटौल करने की बात कही। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दंपती और बेटे के खिलाफ हुआ केस दर्ज
जागरण संवाददाता, पानीपत : सुखदेव नगर निवासी सुदेश रानी ने कॉलोनी के ही एक दंपती और उसके बेटे पर दुकान बेचने के नाम पर उसके पति के साथ धोखाधड़ी कर 69.20 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। उसके पति की मौत के बाद पैसे देने में टाल-मटौल करने की बात कही। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता सुदेश ने बताया कि सुखदेव नगर के ही अनिल, उसकी पत्नी नीलम और बेटे हन्नी ने 2012 में इंसार बाजार स्थित उनकी एक दुकान बेचने की इच्छा जताई। हालांकि बाद में ब्याना लौटा दुकान बेचने से इंकार कर दिया। 2014 में दोबारा उसी दुकान को 90 लाख में बेचने की बात कही। उसके पति जगदीश लाल से 30 लाख रुपये ब्याने के रूप में वसूल लिए। धीरे-धीरे करके 39.20 लाख रुपये ले गए। लगभग डेढ़ साल तक उन्हें झांसे देने के बाद 22 सितंबर 2016 को दोबारा दुकान बेचने से इंकार कर दिया। 69.20 लाख रुपये लौटाने के लिए सिक्योरिटी के तौर पर चेक दिए। अब उसके पति की मौत के बाद आरोपित उन्हें 69.20 लाख रुपये लौटाने में आनाकानी कर रहे है। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देते है। थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।