भोडवाल माजरी स्टेशन पर आज से रुकेंगी 68 ट्रेनें, सत्संग आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत; चेक करें लिस्ट
पानीपत के भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 79वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम के लिए 68 ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है।

भोडवाल माजरी पर रुकेंगी 68 ट्रेनें (फाइल फोटो)
HighLights
68 ट्रेनों को भोड़वाल माजरी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव।
79वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम के श्रद्धालुओं हेतु सुविधा।
यात्रियों को सीधे कार्यक्रम स्थल के पास पहुंचने में मदद।
जागरण संवाददाता पानीपत। पानीपत जंक्शन पर ठहराव नहीं लेने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें अब 79वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सीधे भोड़वाल माजरी उतारेंगी।
इनमें केरला संपर्क क्रांति, तिरुवनंतपुरम उत्तर सुपरफास्ट, गलता धाम पूजा सुपरफास्ट शामिल हैं। इसके अलावा सचखंड, झेलम, जम्मू मेल, मालवा, पश्चिम एक्सप्रेस, हीराकुंड और अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों का भी यहां ठहराव होगा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि केरला संपर्क क्रांति, तिरुवनंतपुरम उत्तर सुपरफास्ट, गलता धाम पूजा सुपरफास्ट ट्रेनें होने के कारण पानीपत जंक्शन पर इनका ठहराव रेलवे ने नहीं दिया है लेकिन समागम में कई प्रदेशों से श्रद्धालुओं का आना है इसके लिए भोड़वाल माजरी छोटा स्टेशन होने के बाद भी इनका ठहराव यहां दिया है।
रेलवे ने समागम को देखते हुए भोड़वाल माजरी स्टेशन पर कुल 68 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है। रेलवे ने 30 सितंबर (बुधवार) से भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा।
श्रद्धालुओं को सीधे कार्यक्रम स्थल के पास पहुंचाना उद्देश्य
रेलवे अधिकारियों के अनुसार भोड़वाल माजरी स्टेशन पर ठहराव की व्यवस्था की वजह से श्रद्धालुओं को ट्रेन बदलने और वापस सड़क मार्ग से समागम स्थल तक पहुंचने की परेशानी कम होगी।
दिल्ली मंडल की ओर से ट्रेनों की सूची दोबारा जारी कर दी गई है। रेलवे का फोकस समागम के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को सीधे कार्यक्रम स्थल के नजदीक पहुंचाने पर है।
जानें... भोड़वाल माजरी पर कौन सी ट्रेन ठहरेंगी
रेलवे ने अप-डाउन लाइन पर आने वाली भोड़वाल माजरी पर मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, आगरा-होशियारपुर एक्सप्रेस, केरला संपर्क क्रांति, नेताजी एक्सप्रेस, गोवा संपर्क क्रांति, स्वराज एक्सप्रेस, सर्वोदय एक्सप्रेस, जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेस, कोचुवेली-अमृतसर एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, टाटा-जम्मू एक्सप्रेस, संबलपुर-जम्मू एक्सप्रेस, जम्मू मेल, हीराकुंड एक्सप्रेस, दुर्ग-जम्मू एक्सप्रेस, साईनगर शिरडी-कालका एक्सप्रेस, यशवंतपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
