यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोपित से 55 हजार रुपये बरामद
रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के मामले में आरोपित प्रसाद कालोनी के सक्षम से रिमांड के दौरान क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पानीपत : रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के मामले में आरोपित प्रसाद कालोनी के सक्षम से रिमांड के दौरान क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए-वन) ने 55 हजार रुपये बरामद किए। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस सरगना मोहम्मद शहवार सहित 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोपितों के कब्जे से 23 रेमडेसिविर इंजेक्सन, 6 लाख 11 हजार रुपये, दो कार व इंजेक्शन के स्टीकर बरामद किए जा चुके हैं।
सीआइए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल ने जागरण को बताया कि 27 अप्रैल को उनकी टीम ने सेक्टर-18 में राजकीय कालेज के पास से आइ-20 कार सवार कलंदर चौक के केशव उर्फ कन्नू, जलालपुर के सुनील और गरुनानकपुरा के सुमित को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से 19 इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपितों ने रिमांड के दौरान बताया कि इंजेक्शन हैदराबादी अस्पताल स्थित मेडिकल स्टोर संचालक सेक्टर 13-17 के प्रदीप से इंजेक्शन खरीद कर लाए थे।
आरोपित प्रदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। प्रदीप ने बताया कि उसने उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के खुड्डा गांव के मोहम्मद शहवार से इंजेक्शन की सप्लाई ली थी। वह शहवार से 12 हजार रुपये प्रति इंजेक्शन खरीद कर आगे 15 से 30 हजार रुपये में बेच देता था। उसने 750 रेमडेसिविर इंजेक्शन लाकर विभिन्न स्थानों पर बेच थे। उसने 100 इंजेक्शन अपने भांजे सुमित को, 150 इंजेक्शन सक्षम को व 40 इंजेक्शन केशव को बेचने लिए दिए थे। इस मामले में आरोपित सक्षम ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था।
