जीटी रोड से ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया कनेक्ट करने के लिए 55 करोड़ का फ्लाईओवर बनेगा
ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया को जीटी रोड से जोड़ने के लिए 55 करोड़ की लागत से फ्लाइओवर बनाया जाएगा। इसके लिए उद्यमियों ने विधायक कार्यालय में पहुंच कर उनका आभार व्यक्त किया। उद्यमियों का नेतृत्व तरुण गांधी कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, पानीपत : ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया को जीटी रोड से जोड़ने के लिए 55 करोड़ की लागत से फ्लाइओवर बनाया जाएगा। इसके लिए उद्यमियों ने विधायक कार्यालय में पहुंच कर उनका आभार व्यक्त किया। उद्यमियों का नेतृत्व तरुण गांधी कर रहे थे। विगत दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल से ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया की कनेक्टिविटी हेतु फ्लाइओवर की मांग की गई थी। इसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया गया है। शीघ्र ही फ्लाइओवर का निर्माण कार्य चालू कराया जाएगा। कारोबार बढ़ेगा आने जाने में आसानी
इस फ्लाइओवर के बन जाने से आवागमन में काफी आसानी होगी एवं व्यापार भी बढ़ेगा। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव सुभाष अनेजा ने कहा कि विधायक प्रमोद विज के प्रयासों से यह हो रहा है। वर्तमान समय में औद्योगिक क्षेत्र में जाने के लिए असंध रोड और गोहाना मोड से आना जाना होता है। अक्सर माल लोड गाड़ियां जाम फंस जाती है। सुबह से शाम तक नो एंट्री लग जाती है। फ्लाईओवर की कनेक्टिविटी होने के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में आने जाने वाले वाहनों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। नो एंट्री की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। विधायक से मिलने वालों में विनोद ग्रोवर, सतीश गोयल, तरुण गांधी, सुभाष अनेजा मौजूद रहे।