पानीपत में 521 नए केस, विधायक धर्म सिंह छौक्कर, सेशन जज मनीषा बत्रा, एडीजे निशांत शर्मा भी कोरोना संक्रमित
पानीपत में कोरोना संक्रमण लगतार बढ़ रहा है। 521 नए केस सामने आए हैं। विधायक धर्म सिंह छौक्कर सेशन जज मनीषा बत्रा एडीजे निशांत शर्मा भी कोरोना संक्रमित हो गए। कोरोना संक्रमण के रोज बढ़ते केसों के बीच राहत की खबर आई है।
पानीपत, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के रोज बढ़ते केसों के बीच राहत की खबर आई है। पहली बार एक दिन में 441 लोगों ने इस संक्रमण को हरा दिया। पूरी तरह से स्वस्थ हो गए। एक तरह से, जितनी तेजी से संक्रमण फैला, उतनी ही तेजी से लोग स्वस्थ भी होने लगे हैं। दुखद ये रहा कि वीरवार को 13 की मौत हो गई। कुल 521 लोग कोरोना संक्रमित हुए। दो श्मशान घाटों में 19 लोगों को कोरोना गाइडलाइंस अनुसार संस्कार किया गया।
सभी संक्रमितों को सिविल अस्पताल, एनसी मेडिकल कॉलेज व घर पर आइसोलेट कर दिया गया है। समालखा के विधायक धर्म सिंह छौक्कर व उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। दोनों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा सेशन जज मनीषा बत्रा, एडीजे निशांत शर्मा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वीरवार को 1512 लोगों ने अपने कोरोना सैंपल दिए हैं।
अस्पताल में ऑक्सीजन बेड नहीं मिला, मौत
बुधवार रात को एक मरीज की आइसोलेशन के दौरान घर पर मौत हो गई। इस मरीज को अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड व वेंटिलेटर नहीं मिला था। एक मरीज की सिविल अस्पताल में भी मौत हुई है।
दिल्ली के मरीजों की मौत हो रही
दिल्ली के मरीज लगातार पानीपत में कोरोना से जंग हार रहे हैं। दो दिन पहले ही दिल्ली के मां-पुत्र का संस्कार एकसाथ हुआ था।
माडल टाउन हॉटस्पाट
अप्रैल माह में अब तक 7 हजार से अधिक कोरोना के रोगी मिल चुके हैं। इनमें से 310 रोगी मॉडल टाउन में मिले हैं। पिछले 10 दिन से कोरोना के रोगियों की औसत प्रतिदिन के हिसाब से 480 से अधिक हैं। इस माह में दो बार 600 से अधिक रोगी मिल चुके हैं।
140 शवों का संस्कार
जन सेवा दल के सदस्य शिवपुरी में 140 शवों को कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कर चुके हैं।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 50 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
पांच कोरोना रोगियों की ऐसे हुई मौत
1- सुमन रानी पत्नी रमेश सोनी की सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वजन सिविल अस्पताल में लेकर आए थे। सांस लेने में दिक्कत थी। इलाज के दौरान इसने दम तोड़ दिया।
2- 55 वर्षीय प्रेम चंद निवासी गांव गुढा, घरौंडा की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
3- दिल्ली के रोहिणी की सरला जैन पत्नी मदनलाल जैन की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
4- सीमा निवासी गांव पसीना कलां की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
5- 57 वर्षीय बेदो देवी निवासी देशराज कॉलोनी की घर पर आइसोलेशन के दौरान मौत हो गई।
सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार कोरोना से मौत
1- अंसल निवासी 70 वर्षीय पुरुष
2- रिसालू गांव निवासी 38 वर्षीय युवक
3- दुर्गा कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय पुरुष
4- टीडीआइ निवासी 43 वर्षीय पुरुष
5- समालखा निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग
6- बंसल वाली गली, समालखा निवासी 50 वर्षीय महिला
7- अशोक नगर निवासी 60 साल का पुरुष
8- बापौली निवासी 49 वर्षीय महिला
9- कलंदर चौक निवासी 58 साल की महिला
10- सेक्टर 11 निवासी 65 वर्षीय महिला
11- न्यू देशराज कॉलोनी निवासी 40 साल की महिला
12- रिफाइनरी टाउनशिप निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग
13- वीवर्स कॉलोनी निवासी 42 साल का पुरुष की कोरोना से मौत हो गई।