Move to Jagran APP

Haryana Assembly Election : 1967 में उतरे थे 471 प्रत्याशी मैदान में, इस बार 1168 Panipat News

साल 1996 में सबसे ज्यादा 2608 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी। 2381 की जमानत जब्त हो गई थी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 12:12 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 12:12 PM (IST)
Haryana Assembly Election : 1967 में उतरे थे 471 प्रत्याशी मैदान में, इस बार 1168 Panipat News
Haryana Assembly Election : 1967 में उतरे थे 471 प्रत्याशी मैदान में, इस बार 1168 Panipat News

पानीपत/अंबाला, [दीपक बहल]। हरियाणा गठन के बाद अब तक हुए 12 चुनावों के दिलचस्प आंकड़े हैं। विधायक बनने की चाह हर चुनाव के साथ बढ़ती गई। सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी इस रेस में शामिल हुईं। आंकड़े बताते हैं कि पहले चुनाव में जहां 471 उमीदवारों ने चुनाव मैदान में ताल ठोकी, वहीं 1996 के चुनावों में यह आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा रहा। पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार यह आंकड़ा बेशक कम है, लेकिन यह भी सच है कि चुनाव लडऩे की चाह में उम्मीदवारों ने अपनी जमानतें तक जब्त करवाई हैं। 

loksabha election banner

यह आंकड़ा भी काफी चौकाने वाला है। हरियाणा के जितने भी विधानसभा चुनाव हुए, उनमें पहले तीन चुनावों में एक हजार प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में नहीं उतरे। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ते गए, उसी तरह विधायक बनने का सपना संजोने वालों की संख्या भी बढ़ी है। किसी चुनाव में कम तो किसी में ज्यादा रही है, लेकिन लोग राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए पीछे नहीं रहे हैं। अब 2019 के विधानसभा चुनावों में भी 1168 उम्मीदवार विधायक बनने का सपना संजो रहे हैं, लेकिन किन 90 उम्मीदवारों की किस्मत खुलेगी वह 24 अक्टूबर को साफ हो जाएगा। 

  • साल       उम्मीदवार    पुरुष/जमानत जब्त    महिला/जमानत जब्त
  • 1967 471                    463/282 8/2
  • 1968 398                       86/212 12/3
  • 1972 384                       371/206 13/3
  • 1977 671                     651/466 20/11
  • 1982 1095              1068/874 27/17
  • 1987 1322              1287/1099 35/26
  • 1991 1885               1844/1633 41/31
  • 1996 2608               2515/2297 93/84
  • 2000 965                         916/717 49/34
  • 2005 983                        923/728 60/41
  • 2009 1222               1154/962 68/46
  • 2014 1351               1235/1036 116/86

महिलाओं में भी विधायक बनने का सपना

हरियाणा विधानसभा चुनावों में विधायक बनने का सपना महिलाओं में भी कम नहीं हैं। हर चुनाव के साथ महिला उम्मीदवारों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी होती रही है। साल 1967 के चुनावों में जहां मात्र 8 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं, वहीं साल 1996 में यह आंकड़ा 93 तक पहुंच गया। हालांकि इसके अगले चुनाव में प्रदेश भर से 49 महिलाओं ने ताल ठोकी, वहीं हर साल यह आंकड़ा बढ़ता गया। बीते चुनाव में 116 महिलाओं ने चुनाव मैदान में उतरकर विरोधियों को टक्कर दी थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.