विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के पानीपत में संदिग्ध परिस्थितियों में 3 किशोर लापता, जांच में जुटी पुलिस

Published: Sat, 11 Jul 2026 10:29 PM (IST)

पानीपत के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय तीन किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। पुलिस ने ...और पढ़ें

तीन किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता।

तीन किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता।

HighLights

  1. पानीपत से तीन 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध रूप से लापता

  2. लापता होने से पहले युवकों से हुआ था झगड़ा

  3. पुलिस ने अपहरण की आशंका में मामला दर्ज किया

जागरण संवाददाता, पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की ईदगाह कालोनी से 15 वर्षीय तीन किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण की आशंका के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि लापता होने से कुछ घंटे पहले तीनों किशोरों की कालोनी के कुछ युवकों से कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ था।

पुलिस को दी शिकायत में स्वजन ने बताया कि तीनों किशोर दोस्त हैं, वह फेरी लगाने व कबाड़ बीनने का काम करते हैं। नौ जुलाई की रात करीब 11:30 बजे कालोनी के ही दो-तीन युवकों के साथ किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने तीनों के साथ मारपीट की। इसके बाद से तीनों घर नहीं लौटे। उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।