हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का कैथल के लोगों को मिल सकता है फायदा, रेलवे को दिया दो रुटों का प्रस्ताव
दिल्ली से अमृतसर हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को लेकर रोहतक के सांसद ने रेलवे को दिया दो रूटों का प्रस्ताव। पहले रूट में रोहतक से पानीपत व अंबाला तो दूसरे रूट में वाया जींद और कैथल से रेल कॉरिडोर बनाने पर विचार करने को कहा।
कैथल, जेएनएन। देश के कुल सात रूटों पर प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के तहत दिल्ली से अमृतसर को भी काफी समय पहले शामिल किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली से अमृतसर हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को लेकर रोहतक के सांसद ने अरविंद शर्मा ने रेलवे को दो रूटों का प्रस्ताव दिया है।
इस प्रस्ताव में सांसद ने रेलवे कॉरिडोर को राेहतक से बनाने की गुजारिश की है। सांसद ने अमृतसर तक जाने वाले रेल कॉरिडोर में दिल्ली से बहादुरगढ़ से रोहतक से होकर जाने वाले दो रूटों को शामिल करने के लिए पत्र लिखा है। सांसद ने नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंधक को पत्र लिखकर कहा है कि दिल्ली से अमृतसर जाने वाले हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का सर्वे भी जल्द करवाया जाए। सांसद ने कहा कि यदि इस रूट से अमृतसर जाने वाले हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का सर्वे करवाया जाएगा तो इसका न केवल रोहतक, बल्कि हरियाणा के छह से सात जिलों को फायदा होगा।
पत्र में इन दो रुटों का सर्वे करने का दिया प्रस्ताव
रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा ने रेलवे को हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को लेकर दो रूटों पर सर्वे करवाने का प्रस्ताव दिया है। इसमें पहला रूट दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 से नजफगढ़, बहादुरगढ़ से रोहतक होते हुए पानीपत, अंबाला और चंडीगढ़। इसके बाद चंडीगढ़ से लुधियाना, जालंधर और अमृतसर तक। जबकि दूसरा रूट दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 से नजफगढ़, बहादुरगढ़ से रोहतक होते हुए जींद, कैथल, अंबाला और चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर तक हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की मांग की है।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: हरियाणा की धर्मनगरी में बनेगा देश का पहला गीता मंदिर, जानिए क्या होगी खासियत
यह भी पढ़ें: हरियाणा में यहां बांसुरी की धुन पर मुग्ध होती हैं गायें, रोज आठ घंटे सुनती हैं संगीत