Move to Jagran APP

करनाल सांसद संजय भाटिया को फिर बड़ी जिम्मेदारी, कश्मीर के बाद अब असम में प्रचार की संभालेंगे कमान

हरियाणा के नेताओं का केंद्र स्‍तर पर कद बढ़ता जा रहा है। भाजपा पदाधिकारियों ने हरियाणा के नेताओं को समय-समय पर दूसरे प्रदेशों के चुनावी जिम्‍मेदारी सौंपी है। एक बार फ‍िर करनाल के लोकसभा सांसद संजय भाटिया और कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी पर विश्‍वास जताया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 02:43 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 02:43 PM (IST)
करनाल सांसद संजय भाटिया को फिर बड़ी जिम्मेदारी, कश्मीर के बाद अब असम में प्रचार की संभालेंगे कमान
करनाल सांसद संजय भाटिया और कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी।

पानीपत, जेएनएन। करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद संजय भाटिया पर संगठन का भरोसा बढ़ता जा रहा है।जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव में भी संजय भाटिया को प्रचार के लिए भेजा गया था। जिला परिषद के चुनाव में भाजपा ने शानदार उपस्थिति दर्ज की थी। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी को भी दायित्व सौंपा गया है।

loksabha election banner

असम में तीन चरणों में चुनाव

असम में तीन चरणों में चुनाव होगा। 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को चुनाव होगा। यहां पर विधानासभा की 126 सीटे हैं। बहुमत के लिए 64 सीटें चाहिए। दो मई को नतीजे घोषित होंगे।

कल रवाना होंगे संजय भाटिया

सांसद संजय भाटिया सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल से मिलने पहुंचे। संजय भाटिया मंगलवार को असम रवाना हो जाएंगे। इससे पहले जम्‍मू-कश्‍मीर में जब उन्‍हें दायित्‍व सौंपा गया था, तब गांव-गांव जाकर उन्‍होंने पार्टी के लिए प्रचार किया। परिणाम पर सकारात्‍मक असर भी दिखा। इसी वजह से पार्टी ने उन्‍हें एक और जिम्‍मा सौंपा है।

भाजपा की दोबारा सरकार बनाने का दावा

भाजपाइयों ने दावा किया है कि असम में दोबारा से भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता एक बार फिर मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री बनाएगी। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा असम में 89 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। 60 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। कांग्रेस 122 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 26 सीटों पर कामयाबी हासिल की थी।

प्रदेश के मुद्दों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़ में सांसद संजय भाटिया और मुख्यमंत्री मनोहरलाल के बीच प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा हुई। बजट सत्र से पहले ये बैठक काफी महतवपूर्ण है। सांसदों से उनकी राय पूछी गई है। करनाल लोकसभा क्षेत्र के लिए और क्या किया जा सकता है, इस पर भी संजय ने अपनी राय दी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.