Weather Update; मौसम में बदलाव, रात में बूंदाबांदी और दिन में तेज धूप
मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। कुरुक्षेत्र में शुक्रवार रात को बूंदाबांदी हुई। रात में मौसम में ठंडक रही। तेज हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। वहीं सुबह तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
कुरुक्षेत्र, जेएनएन। शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे हल्की बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह अच्छी धूप खिली। जिससे न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, मगर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि दो दिन अभी तापमान में दो दिन दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट रहेगी। जिले में 2.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिले के लाडवा खंड में छह एमएम बारिश हुई, जबकि इस्माईलाबाद व बाबैन खंड में बारिश नहीं हुई।
मौसम वैज्ञानिकों शुक्रवार से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद जताई थी। बीते चार दिनों से तेज धूप और लगातार बढ़ रहे दिन व रात के तापमान के बाद शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हुई हैं। शनिवार को 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। लगातार बढ़ रहा तापमान गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक होगा। वहीं सब्जी की फसल को भी बढ़ रहा तापमान नुकसान पहुंचाएगा, जिससे टमाटर, मटर, गाजर की फसल खराब हो सकती है।
बुजुर्गों व बच्चों की सेहत का रखें ध्यान
छाती रोग विशेषज्ञ डा. एनके झांब का कहना है कि इस मौसम में बुुजुर्गों व बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। दिन में बढ़ती गर्मी के कारण ठंड पेय पदार्थों का सेवन अभी न करें। इससे गले व छाती जाम की शिकायत हो सकती है। वहीं रात को तापमान कम होने पर अभी गर्म कपड़े पहनें। दिन के समय बाहर से आने पर एकदम से ठंडा पानी न पीएं। सुबह हलके गुनगुने पानी से ही नहाएं।
यह रहेगा अगले सप्ताह के मौसम का हाल
अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान मौसम
रविवार 28 12 साफ
सोमवार 28 13 साफ
मंगलवार 29 14 साफ
बुधवार 30 13 साफ
वीरवार 31 14 साफ
शुक्रवार 32 15 साफ
शनिवार 32 16 साफ