1091 की कॉल पर कार्रवाई न करने पर होगी अधिकारियों खिलाफ कार्रवाई : एसपी
पानीपत एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि महिला विरुद्ध अपराध व अन्य मामलों में जल्द कार्रवाई की जाए। अगर कोई झूठा मामला दर्ज कराता है उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
जागरण संवाददाता, पानीपत : एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि महिला विरुद्ध अपराध व अन्य मामलों में जल्द कार्रवाई की जाए। अगर कोई झूठा मामला दर्ज कराता है उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
1091 और 100 नंबर की काल पर तुरंत कार्रवाई की जाए। लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे बुधवार को अपने कार्यालय में थाना प्रभारियों और मुंशियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चोरी की वारदात रोकी जाएं। मामला तुरंत दर्ज किया जाए। उन अपराधियों पर नजर रखी जाए जो अब जेल से बाहर हैं। आरोपित की गिरफ्तारी के तुरंत बाद शिकायतकर्ता को सूचित किया जाए। गुम हुई प्रापर्टी की डीडी काटी जाए। हथियार के लाइसेंस, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र और पासपोर्ट सत्यापित सात दिन में हो जाना चाहिए। होटल व ढाबों पर अवैध रूप से शराब पीने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
लाटरी लगने का झांसा देने वाले ठगों से बचें
एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि ठग फोन पर काल कर व लिक भेजकर लोगों को फंसाते हैं कि लाटरी में कार, नकद पुरस्कार और इलेक्ट्रानिक्स सामान निकला है। लोग खाते की जानकारी दे देते हैं। इसके बाद आनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं। लोग किसी भी अनजान व्यक्ति को निजी जानकारी न दें।