सरबत दा भला संस्था आज देगी सिविल अस्पताल को वेंटीलेटर
सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वेंटीलेटर सिविल अस्पताल को दान किया जाना है। इससे पहले भी ट्रस्ट की ओर से अल्ट्रासाउंड मशीन और एनलाइजर मशीन डोनेट की जा चुकी है।
जासं, पानीपत : सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को एक वेंटीलेटर सिविल अस्पताल को दान किया जाना है। इससे पहले भी ट्रस्ट की ओर से अल्ट्रासाउंड मशीन और एनलाइजर मशीन डोनेट की जा चुकी है। मरीजों और तीमारदारों को भोजन भी परोसा जा रहा है। ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष हरविद्र सिंह ने बताया कि वेंटीलेटर कीमत करीब सात लाख रुपये हैं। इसी के साथ सिविल अस्पताल में वेंटीलेटर संख्या तीन हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मई 2019 में अस्पताल को करीब 10 लाख रुपये कीमत की अल्ट्रासाउंड मशीन दी गई थी। 14 नवंबर 2019 को एनलाइजर मशीन डोनेट की। तीन दिसंबर-2019 को ट्रस्ट की ओर से सिख यूथ सेवा दल को एक एंबुलेंस दान में दी गई थी। दल के सदस्य लावारिस मिल रहे शवों को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाने का काम करते हैं।
जनसेवा दल भी सेवा में जुटा
जनसेवा दल के सदस्य भी सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। रविवार को भी एक 27 वर्षीय घायल युवक को करनाल स्थित एक आशियाना में पहुंचाया गया। दल के सचिव चमन गुलाटी ने बताया कि दलबीर कॉलोनी वासी युवक अपनी सौतेली मां के पास रहता था। सड़क दुर्घटना में उसके पैर की हड्डी और कूल्हे में फ्रैक्चर आ गया था। इसके बाद सौतेली मां ने सुध लेनी छोड़ दी थी।