Move to Jagran APP

स्वामी गोविद देव कल पानीपत में, संकीर्तन से करेंगे निहाल

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय संत स्वामी गोविद देव गिरी का आगमन बुधवार की शाम अंसल सुशांत सिटी में होगा। श्रीकृष्ण वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने उनके स्वागत की तैयारी कर ली है। शहर की कई बड़ी धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उनसे मिलेंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 09:25 AM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 09:25 AM (IST)
स्वामी गोविद देव कल पानीपत में, संकीर्तन से करेंगे निहाल
स्वामी गोविद देव कल पानीपत में, संकीर्तन से करेंगे निहाल

जागरण संवाददाता, पानीपत : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय संत स्वामी गोविद देव गिरी का आगमन बुधवार की शाम अंसल सुशांत सिटी में होगा। श्रीकृष्ण वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने उनके स्वागत की तैयारी कर ली है। शहर की कई बड़ी धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उनसे मिलेंगे।

loksabha election banner

केंद्र सरकार द्वारा गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पांच दिन पहले हुई बैठक में स्वामी गोविद देव गिरी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। ट्रस्टी मनोनीत होने के बाद पानीपत में उनका पहला आगमन होगा। उनके द्वारा देश भर में 34 वेद विद्यालय संचालित हैं। इनमें से एक श्रीकृष्ण वेद विद्यालय यहां अंसल सुशांत सिटी में स्थित है। इसमें निर्धन परिवारों के योग्य-गुणी बच्चों को निश्शुल्क वेद शिक्षा प्रदान की जा रही है। विद्यार्थियों का संत ज्ञानेश्वर गीता प्रचार समिति वहन करती है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री राधा कांत जी के 19वें प्रकटोत्सव पर वे सुशांत सिटी में एक शाम ठाकुर जी के नाम का आयोजन होना है।

इसमें स्वामी संकीर्तन से निहाल करेंगे। वेद विद्यालय के विद्यार्थी मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत करेंगे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण जल्द हो, इसके लिए विशेष पूजा की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.