एसडी कॉलेज में वसंतोत्सव आज से, दुर्लभ प्रजातियों के पुष्प दिखेंगे
एसडी पीजी कॉलेज में बुधवार से दो दिवसीय सातवीं राज्य स्तरीय वसंतोत्सव पुष्प प्रदर्शनी एवं पुष्प प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में 60 से अधिक पुष्पों की प्रजातियां देखने को मिलेंगी।
जागरण संवाददाता, पानीपत : एसडी पीजी कॉलेज में बुधवार से दो दिवसीय सातवीं राज्य स्तरीय वसंतोत्सव पुष्प प्रदर्शनी एवं पुष्प प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में 60 से अधिक पुष्पों की प्रजातियां देखने को मिलेंगी। इसके साथ सेल्फी विद फ्लावर्स और रंगोली प्रतियोगिता में भी विद्यार्थी प्रतिभा दिखाएंगे।
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि डीसी हेमा शर्मा प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। गीता हॉस्पिटल की डॉ. गीता गुप्ता गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहेंगी। संस्थान में लगातार सातवीं बार राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में क्रोक्लिनम, डेनियम, स्टर, बिगोनिया, बोन्साई, बोगेनविलिया, कलेनडुला के साथ ऑर्चिड्स, लिलियम, केसर, आइरिस, लिली व कमंडल फूल की दुर्लभ प्रकार की प्रजातियों समेत समेत पुष्पों की करीब 60 प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। विजेताओं को नकद इनाम, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा जाएगा। सेल्फी विद फ्लावर के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान कॉलेज प्रबंधकारिणी के प्रधान डॉ. एसएन गुप्ता, वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रवि रघुवंशी, डॉ. प्रियंका चांदना, डॉ. राहुल जैन, प्रो. अंकिता, प्रो गुंजन, प्रो. काजल, प्रो. अभिषेक और प्रो रेणु उपस्थित रही।