Move to Jagran APP

इनेलो नेता अभय चौटाला का जागा डेरा प्रेम, पार्टी छोड़कर जाने वालों पर साधा निशाना Panipat News

अभय चौटाला ने पानीपत में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कैथल में 25 सितंबर को सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 09:38 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 09:38 AM (IST)
इनेलो नेता अभय चौटाला का जागा डेरा प्रेम, पार्टी छोड़कर जाने वालों पर साधा निशाना Panipat News
इनेलो नेता अभय चौटाला का जागा डेरा प्रेम, पार्टी छोड़कर जाने वालों पर साधा निशाना Panipat News

पानीपत, जेएनएन। इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं, वो पार्टी के लिए घातक और स्वार्थी थे। उनके जाने से हमारे संगठन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है, बल्कि छंटनी हो गई है। अभय ने भाजपा का दामन थाम चुके ऋषिपाल रावल को लेकर कहा कि जो दूसरों की गाडिय़ों में आता था। उसे हमने समालखा का हलका अध्यक्ष बना रखा था। इसराना हलका अध्यक्ष गुरुचरण पर कहा कि वो भी अकेला आता था और बोलता सबसे ज्यादा था। अभय चौटाला बुधवार को सेक्टर 29 स्थित लक्ष्मी गार्डन में 25 सितंबर को कैथल में ताऊ देवी लाल की जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

loksabha election banner

अभय ने कार्यकर्ताओं को सम्मान समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि सम्मान समारोह में देश भर से लाखों लोग आएंगे। अभय चौटाला ने कांग्रेस, भाजपा और जेजेपी पर कटाक्ष किया। साथ ही करौंथा आश्रम के संचालक रामपाल व डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह के प्रति प्रेम भी दिखाया।

उन्होंने कहा कि कोर्ट ने रामपाल को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे, वो काम सरकार चाहती तो बगैर किसी विवाद के किया जा सकता था। मगर उसे बड़ा मामला बना बेकसूर लोगों को गोलियों से भुनवा दिया। चौटाला ने कहा कि भाजपा को जिन लोगों ने सत्ता में लाने का काम किया। उन्होंने उनको भी नहीं बख्शा। उनका इशारा डेरा सच्चा सौदा की तरफ था। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी, ओपी माटा, हमेराज, प्रवीन तोमर, सुरेश काला, प्रेमलत्ता, सुरेंद्र कहराणा, रणधीर जांगड़ा, प्रवीन बंसल, संजय कादियान, निर्मल गुजर, जयभगवान फौजी, ओमप्रकाश, निशान सिंह आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.