पति ने की सारी हदें पार... दोस्त के साथ पहुंचा पत्नी के पास, बंधक बनाकर करवाया दुष्कर्म
पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को बंधक बनाया। इसके बाद दोस्त से दुष्कर्म कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। शराबी पति से तंग आकर विवाहिता अलग रहने लगी। बावजूद पति ने रुपयों के खातिर जो साजिश रची वह शर्मनाक है। पति अपने दोस्त के साथ पत्नी के घर पहुंच गया। यहां उसे बंधक बनाकर दोस्त से दुष्कर्म कराया। महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
बूडिय़ा थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला की 17 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसे दो बच्चे भी हुए। उसका पति शराब पीता है और आए दिन मारपीट करता है। तंग आकर वह फरवरी में बच्चों के साथ अलग रहने लगी।
ये भी पढ़ें: गणेश की मूर्ति विसर्जित करने गया युवक नहर पार करने की जिद में कूदा, डूबा
ये भी पढ़ें: अवैध निर्माण की फाइलें दबाने पर गिरी गाज, बिल्डिंग इंस्पेक्टर सस्पेंड
गलत काम के लिए बनाता था दबाव
आरोप है कि पति उस पर गलत कार्य करने का दबाव बनाता था। 1 सितंबर की रात को उसका पति दोस्त के साथ आया और उसने दोस्त के साथ सोने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पति ने कहा कि उसने 10 हजार रुपये लिए हैं। विरोध करने पर गाली गलौज कर वह चला गया। फिर करीब साढ़े 12 बजे दोनों आए। उसे बंधक बना लिया। उसके दोस्त ने उसके साथ गलत काम किया। फिर धमकी देकर चले गए।
ये भी पढ़ें: शातिर बदमाश ने पिता के कैंसर के इलाज को मांगी पैरोल, रच रखी थी ये साजिश
दोबारा आया पति का दोस्त तो दी आत्महत्या की धमकी
उसने किसी को इस बारे में नहीं बताया। बच्चे भी उस समय बाहर गए थे। अब 8 सितंबर को फिर से उसका दोस्त आया। गलत कार्य का दबाव बनाने लगा, लेकिन आत्महत्या की धमकी देकर महिला ने उसे वहां से भगा दिया था। बूडिय़ा थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपितों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: गोगा मेड़ी मेले में गए युवक की हत्या, भेड़ों गांव के खेत में बदमाशों ने फेंका शव
ये भी पढ़ें: स्कूल में शिक्षक ने छात्रा से की घिनौनी हरकत, परिजनों को पता चला तो हुआ ये अंजाम
ये भी पढ़ें: आचार संहिता से पहले सीएम ने खोला विकास कार्यों का पिटारा, घोषणाओं पर काम शुरू