डॉ. संजीव कुमारी को हरियाणा गौरव पुरस्कार से नवाजा
जींद की जाट धर्मशाला में कालीरमन फाउंडेशन ने दीनबंधु छोटू राम की स्मृति में डॉ. संजीव कुमारी वासी वजीरपुर टिटाना को हरियाणा गौरव अवार्ड 2019 से सम्मानित किया है। उनको यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाने पर दिया है।
जागरण संवाददाता, समालखा : जींद की जाट धर्मशाला में कालीरमन फाउंडेशन ने दीनबंधु छोटू राम की स्मृति में डॉ. संजीव कुमारी वासी वजीरपुर टिटाना को हरियाणा गौरव अवार्ड 2019 से सम्मानित किया है। उनको यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाने पर दिया है।
कार्यक्रम में कला, साहित्य, पर्यावरण, शिक्षा व सामाजिक कार्य आदि में योगदान देने वाले अनेकों लोगों को सम्मानित किया गया। डॉ. संजीव कुमारी ने बताया कि जैविक खेती, जल, भूमि व पर्यावरण संरक्षण के लिए वह सालों से काम करती आ रही है। उक्त सम्मान उसे काम करने का हौसला देगा। उन्होंने अपनी पुस्तक 'झड़ते पत्ते' में उपरोक्त चीजों के बारे में लिखा है। वह स्वयं स्कूल व कॉलेज में जाकर विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रही है। संस्था के राजवीर श्योराण की प्रेरणा उनके प्रयास में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर सुरेंद्र, नरेश कालीरमन, रेखा धीमान व सुषमा गर्ग मौजूद रहे।