जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने पूर्व विधायक की याद में लगवाए वाटर कूलर
करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया की पत्नी अंजू भाटिया नीरू विज ने शनिवार को माटा चौक पर लगे वाटर कूलरों का उद्घाटन किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 07:51 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 06:37 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने पूर्व विधायक फतेहचंद विज की याद में माटा चौक और चांदनी बाग सनातन धर्म शिव मंदिर के बाहर छह वाटर कूलर लगवाए। करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया की पत्नी अंजू भाटिया, नीरू विज ने शनिवार को माटा चौक पर लगे वाटर कूलरों का उद्घाटन किया। इस मौके पर राममोहन शर्मा, महेश नारंग, रामकुमार सैनी, पार्षद रविद्र भाटिया, कोमल सैनी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें