Move to Jagran APP

सत्संग से मिलती है जीवन जीने की सही दिशा : कांता महाराज

उन्होंने कहा कि सत्संग गुरुदेव व भगवान की कृपा से प्राप्त होता है। जो अपने मूल को भूल जाते हैं उनका सर्वनाश हो जाता है। इसीलिए मनुष्य को गुरुदेव के चरणों में आकर उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। जिससे जीवन जीने की दिशा मिल जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 08:12 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 08:12 AM (IST)
सत्संग से मिलती है जीवन जीने की सही दिशा : कांता महाराज
सत्संग से मिलती है जीवन जीने की सही दिशा : कांता महाराज

जागरण संवाददाता, पानीपत : श्री प्रेम मंदिर परमाध्यक्ष कांता महाराज ने कहा कि सत्संग से जीवन जीने की सही दिशा मिलती है। सत्संग से आपका जीवन सुंदर बनेगा। वह चौथी पातशाही प्रकाश देवी महाराज की पुण्य स्मृति प्रेम मंदिर में कथा सुना रही थी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सत्संग गुरुदेव व भगवान की कृपा से प्राप्त होता है। जो अपने मूल को भूल जाते हैं, उनका सर्वनाश हो जाता है। इसीलिए मनुष्य को गुरुदेव के चरणों में आकर उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। जिससे जीवन जीने की दिशा मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि परमात्मा प्रेम के वशीभूत होकर सब कुछ भूल जाता है। और अपने प्रिय भक्त की भक्ति के बंधन में बंध जाता है। प्रेम से ही बेड़ा पार है। इसीलिए प्रभु से प्रेम करो। सृष्टि से प्रेम करो।

कार्यक्रम में जगदीश ढींगड़ा, परमवीर ढींगड़ा, सुनील मिगलानी, हिमांशु असीजा, मदन लाल गक्खड़, प्रेम सागर, गौतम दुआ, बंसीधर दुआ, जीत रेवड़ी, बलदेव वधवा, हरीश ढींगड़ा, अनिल अरोड़ा, पंकज गाबा, यशपाल अरोड़ा, चंद्रभान वर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.