जितना छोटा चुनाव, उतनी अधिक करनी पड़ेगी मेहनत : ज्ञानचंद गुप्ता
जितना छोटा चुनाव होगा उतनी अधिक हमें मेहनत करनी पड़ेगी। मेरा बूथ सबसे मजबूत की सोच से ही भाजपा का अबकी बार 75 पार का नारा साकार होगा। यह बातें पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कही। वह भाजपा ग्रामीण और शहरी मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, समालखा : जितना छोटा चुनाव होगा, उतनी अधिक हमें मेहनत करनी पड़ेगी। मेरा बूथ सबसे मजबूत की सोच से ही भाजपा का अबकी बार 75 पार का नारा साकार होगा। यह बातें पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कही। वह भाजपा ग्रामीण और शहरी मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य चुनाव क्षेत्र के 51 प्रतिशत मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का है, जिसके लिए सभी को 25-25 नए लोगों को सदस्य बनाना होगा। उन्होंने लोस चुनाव में कम मत मिलने वाले बूथों पर विशेष ध्यान देने को कहा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर तरुण गांधी, विधु रावल, मंजीत डिकाडला, शशिकांत कौशिक, विनोद छौक्कर, रविद्र छौक्कर, कृष्ण छौक्कर, विक्रम मच्छरौली, रविद्र भाटिया, रामभतेरी रावल, कुलदीप कौशिक, राजेंद्र माजरी आदि मौजूद रहे।