एसडी पीजी कॉलेज की टीम रोपड़ कैंप के लिए रवाना होगी
एसडी पीजी कॉलेज की 35 सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को रोपड़ (पंजाब) के लिए रवाना होगी। हरियाणा एकेडमी कैंप में 20 जुलाई तक भाग लेगी। यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने दी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 08:20 AM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 08:20 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : एसडी पीजी कॉलेज की 35 सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को रोपड़ (पंजाब) के लिए रवाना होगी। हरियाणा एकेडमी कैंप में 20 जुलाई तक भाग लेगी। यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने दी।
उन्होंने बताया कि एनसीसी बटालियन 12 के बच्चे कैंप में भाग ले रहे हैं। एसडी पीजी कॉलेज से 20 छात्र और 15 छात्राएं इसमें दस दिनों तक प्रशिक्षण लेंगे। प्रत्येक दिन अलग अलग एक्टिविटी होगी। कैंप में एनसीसी सीटीओ डॉ. दीपा वर्मा और पवन कुमार भी मौजूद रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें