Move to Jagran APP

कार्यक्रम में भाग लेने पंचनद धाम कुरुक्षेत्र गए पानीपत के युवा

कत्याल ने बताया कि 1947 में देश के विभाजन में जो पंजाबी शहीद हुए उनकी स्मृति में कुरुक्षेत्र में पंचनद धाम का बनाया गया है। इस धाम में अमर ज्योति प्रज्वलित की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 09:39 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 06:29 AM (IST)
कार्यक्रम में भाग लेने पंचनद धाम कुरुक्षेत्र गए पानीपत के युवा
कार्यक्रम में भाग लेने पंचनद धाम कुरुक्षेत्र गए पानीपत के युवा

जागरण संवाददाता, पानीपत : विभाजन के समय शहीद हुए पंजाबियों की याद में कुरुक्षेत्र में बनाए गए पंचनद धाम के उद्घाटन में प्रदेश से छह हजार युवा हिस्सा लेंगे। पानीपत से 200 युवाओं का जत्था रविवार को सेक्टर 11 एल मार्केट से रवाना हुआ। युवाओं का नेतृत्व पंचनद पानीपत के प्रधान विवेक कत्याल कर रहे थे।

loksabha election banner

कत्याल ने बताया कि 1947 में देश के विभाजन में जो पंजाबी शहीद हुए उनकी स्मृति में कुरुक्षेत्र में पंचनद धाम का बनाया गया है। इस धाम में अमर ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। यह धाम राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज की अध्यक्षता में बनाया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस स्मारक के ट्रस्टी हैं। उन्होंने इसके लिए अपनी जमीन भी दी है।

पानीपत से राजेश नागपाल, कपिल कत्याल, बब्बू कत्याल, भारत सलूजा, दीपक सचदेवा, महेश नागपाल, पवन पुरी, शुभम गर्ग, राजेश वत्स, चरणजीत, सन्नी कपूर, वरुण मल्होत्रा, रोहित माना, हितेश अरोड़ा, अंकुर बरेजा आदि कुरुक्षेत्र गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.