रजवाहे के टूटे ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष
मतलौडा-शेरा रोड पर रजवाहे के ऊपर बना ओवरब्रिज टूटने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। दुर्घटना होने के कारण कई लोग चोटिल भी हो चुके है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
संवाद सहयोगी, मतलौडा : मतलौडा-शेरा रोड पर रजवाहे के ऊपर बना ओवरब्रिज टूटने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। दुर्घटना होने के कारण कई लोग चोटिल भी हो चुके है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
शेरा और धर्मगढ़ वासी रमेश कुमार, महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, राजेश आदि ने बताया कि रजवाहे पर बना ओवरब्रिज लगभग दो साल पहले टूट गया था। नहर एवं सिचाई विभाग के अधिकारियों ने ओवरब्रिज का निर्माण कराने की बजाए पाइप डालकर साइड से वाहनों के आवागमन के लिए रास्ता बना दिया। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर नेताओं तक शिकायत देने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। गेहूं और जीरी कटाई सीजन में यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने और ओवरब्रिज टूटने का डर बना रहता है। ओवरब्रिज के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर विभागीय कार्यालय भेज दिया था। निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रुपये का बजट भी पास हुआ है। आचार संहिता हटने के बाद ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
जेई प्रदीप कुमार
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप