Move to Jagran APP

कूड़ा उठाने के लिए डीसी रेट पर 150 कर्मचारी भर्ती, कर्मचारियों की हड़ताल जारी

पानीपत में नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते 24 वार्डों के गली मुहल्लों में कूड़ा फैला है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 May 2018 09:51 AM (IST)Updated: Thu, 24 May 2018 09:51 AM (IST)
कूड़ा उठाने के लिए डीसी रेट पर 150 कर्मचारी भर्ती, कर्मचारियों की हड़ताल जारी
कूड़ा उठाने के लिए डीसी रेट पर 150 कर्मचारी भर्ती, कर्मचारियों की हड़ताल जारी

जागरण संवाददाता, पानीपत :

loksabha election banner

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते 24 वार्डों के गली मुहल्लों में 3400 टन कूड़ा जमा हो चुका है। बाजारों में दुकानदार गंदगी से परेशान हैं। उधर, नगर निगम पर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी है। बुधवार को तीन बजे तक कर्मचारियों का पालिका बाजार स्थित नगर निगम पर धरना जारी रहा। इस बीच निजी कंपनी में डीसी रेट पर 150 सफाई कर्मचारी भर्ती किए गए।

15वें दिन बुधवार को भी नगर नगर निगम के दोनों कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। नगर में कोई काम नहीं हुआ। निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, लाइसेंस, एनओसी सहित अन्य सर्टिफिकेट लेने आए लोगों को निराशा हाथ लगी। प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार को जमकर कोसा। रागनी गाने वाले कर्मचारियों ने बीच-बीच में सफाई कर्मचारियों का मनोरंजन भी किया। धरना स्थल पर ही खाने पीने का प्रबंध भी किया गया है। नगर निगम पूरी तरह से बंधक की स्थिति में रहा।

------

300 टन कूड़ा उठाने का दावा

निजी कंपनी जेबीएम ने 300-400 टन से अधिक कूड़ा उठाने का दावा किया है। नगर निगम अधिकारियों की नजरें अब 25 मई पर लगी हुई है। 25 मई को सफाई कर्मचारियों को सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया है।

-------

जिमखाना क्लब में चली भर्ती

जिमखाना क्लब में डीसी रेट पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई। 150 नए कर्मचारी भर्ती किए गए। नाले साफ करने के लिए नाला गैंग भी लगाया गया। इससे पूर्व 250 कर्मचारी डीसी रेट पर भर्ती किए जा चुके हैं। क्लब में सुबह से ही कर्मचारियों की भीड़ रही। कंपनी के ठेकेदार मोहन लाल ने बताया कि तीन साल के लिए कंपनी के पास ठेका है। नाला गैंग के लिए भर्ती की गई। कर्मचारी भर्ती अभियान के दौरान डंडे लेकर पहुंचे हुए थे।

---------

पार्षदों का 2 को कार्यकाल खत्म

2 जून को पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। शहर में सफाई न होने के कारण गंदगी से आमजन परेशान है। पार्षद भी सफाई न होने के कारण ¨चतित हैं। वर्क ऑर्डर न होने के कारण विकास कार्य भी ठप पड़े हैं। जिससे पार्षद परेशान हैं।

-------

देसराज कॉलोनी में चलाया सफाई अभियान

समाज कल्याण जल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को देसराज कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया। जेबीएम कंपनी ने उन्हें इस कार्य के लिए एक ट्रैक्टर ट्रॉली दिया। पदाधिकारियों ने एक ही दिन में लोगों के घरों, खाली प्लॉटों व नालियों से कई ट्रॉली कूड़ा उठवाया। समिति प्रधान अमित मंगला, कैशियर सूबेदार धर्मपाल व कृष्ण कुमार ने लोगों को अपने घरों के आस-पास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि निगम कर्मचारियों की हड़ताल चालू रहने तक उनके दल द्वारा हर दूसरे दिन यह सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने देवी मंदिर के सामने ड्रेन के पास लगे कूड़े के ढेर को भी उठवा कर ट्रॉली में भरकर ¨नबरी के डं¨पग प्लांट पहुंचाया।

-----

प्रताप बाजार में पूर्व मेयर ने उठाया कूड़ा

पूर्व मेयर भूपेंद्र ¨सह ने सहयोगियों के साथ प्रताप बाजार सहित मैन बाजार में सफाई अभियान चलाया। इस बाजार में पिछले 12 दिनों से कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचा। सुबह 11 बजे पूर्व मेयर सहयोगियों के साथ मस्ताना चौक पहुंचे। दो बजे तक प्रताप बाजार और मैन बाजार में सफाई कराई। सफाई अभियान में अमित खुरसीजा, विजय सहगल, हिमांशु शर्मा, चंदर सहगल सागर, अरुण कुमार, सुरेंद्र ढींगड़ा व विशाल ने सहयोग दिया। बाजार के उप प्रधान दीपू सरदार ने बताया कि पिछले 12 दिनों से यहां सफाई व्यवस्था ठप पड़ी थी।

------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.