15 लाख बिजली कर्मचारी 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे
ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार की निजीकरण नीति के विरोध में 8 जनवरी को हड़ताल होगी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 08:22 AM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 08:22 AM (IST)
संवाद सहयोगी, इसराना :
ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार की निजीकरण नीति के विरोध में 8 जनवरी को हड़ताल होगी। देशव्यापी हड़ताल में करीब 15 लाख बिजली निगम कर्मचारी शामिल होंगे। शैलेंद्र दुबे रविवार को एनसी कॉलेज आफ इंजीनियरिग के सभागार में प्रदेश भर से पहुंचे बिजली निगम की विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ भड़ास निकाली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें