Move to Jagran APP

Unlock 1.0 के 11 दिन, हरियाणा के छह जिलों के बिगड़ रहे हालात, 272 लोग संक्रमित

लॉकडाउन के बाद अनलॉक 1 शुरू हो चुका है। 11 दिन के बाद देखा जाए तो हालात लॉकडाउन से ज्‍यादा खराब हैं। छह जिलों में संक्रमण की संख्‍या 272 पहुंच चुकी है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 11 Jun 2020 08:48 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 08:48 PM (IST)
Unlock 1.0 के 11 दिन, हरियाणा के छह जिलों के बिगड़ रहे हालात, 272 लोग संक्रमित
Unlock 1.0 के 11 दिन, हरियाणा के छह जिलों के बिगड़ रहे हालात, 272 लोग संक्रमित

पानीपत, जेएनएन। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां संक्रमित मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा बढ़ा है, वहीं अनलॉक 1.0 के बाद से पॉजिटिव केस भी बढ़े हैं। ऐसे में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में हड़कंप मचा है। जिला अस्‍पतालों से लेकर कोविड सेंटर में मरीजों की संख्‍या बढ़ रही है। आइए जानते हैं अनलॉक 1.0 के 11 दिन में हरियाणा के छह जिलों में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा। 

loksabha election banner

पानीपत औद्योगिक नगरी सहित सीएम सिटी करनाल, साइंस सिटी अंबाला, धर्मनगरी कुरुक्षेत्र, जींद, और कोरोना मुक्‍त हो चुके कैथल, यमुनानगर में अनलॉक 1.0 के बाद से कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इन 11 दिनों में एक दिन में दस से ज्‍यादा कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं अंबाला और करनाल की हालत और ज्‍यादा खराब है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सौ के पार जा चुका है। इसके अलावा पानीपत में कोविड 19 से संबंधित कुल 5510 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 5363 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हो चुकी है। अभी तक पॉजिटिव मिले 86 लोगों में से 61 स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों की मानें तो अनलॉक 1 के बाद से 11 दिनों में 272 कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिले हैं। 

Karnal की स्थिति

करनाल में अनलॉक के बाद से 76 केस सामने आए हैं। वहीं अब तक कुल पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 128 तक पहुंच गई है। एक्टिव केस बढ़कर 77 हो गए हैं। कोरोना से दो की मौत हो चुकी है।

Yamunanagar की स्थिति

यमुनानगर में अनलॉक वन के बाद 27 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। वहीं अब तक कुल 36 केस आए हैं। इनमे से 27 एक्टिव हैं। 

Kurukshetra की स्थिति

कुरुक्षेत्र में अनलॉक वन के बाद 31 कोरोना संक्रमित मिले। अब तक 62 केस आए हैं। इनमें 28 एक्टिव केस हैं। 

Ambala की स्थिति

अंबाला में अनलॉक वन में 75 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक कुल 122 पॉजिटीव मरीज हो चुके हैं। इसमें 67 एक्टिव मरीज हैं। जबकि तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। 

Jind की स्थिति

जींद में एक जून से अब तक 39 केस आए हैं। कोरोना पॉजिटिव के कुल केस 72 हो चुके हैं। इसमें से 27 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केसों की संख्या 42 है।

Kaithal की स्थिति

कैथल में एक जून से अब तक कुल 24 केस आए हैं। जबकि मई में 33 और अप्रैल में 2 केस आए थे। कुल संक्रमित 57 हैं। अब एक्टिव केस 27 हो गए हैं। अब तक 30 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। एक बुजुर्ग व्यक्ति  की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: सोनाली-सचिव विवाद में खाप का दखल, महापंचायत में लिया कड़ा फैसला, कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें: TikTok स्टार BJP नेता सोनाली फौगाट के खिलाफ खाप की महापंचायत, सुल्‍तान बोले- कसूरवार हूं तो गर्दन उतार देना

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन अनलॉक के साथ ही बदमाश सक्रिय, उखाड़ ले गए Axis Bank का ATM

यह भी पढ़ें: खूंखार कुतिया का आतंक हुआ समाप्‍त, इस पर था 12 हजार रुपये का इनाम

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.