Move to Jagran APP

हरियाणा में युवा कांग्रेस को कल मिलेगा नया प्रदेश प्रधान, दौड़ में दिव्यांशु बुद्धिराजा सबसे आगे

हरियाणा में युवा कांग्रेस को कल प्रदेश प्रधान मिल जाएगा। कल नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय पदाधिकारी साक्षात्कार लेंगे। दिव्यांशु बुद्धिराजा की मजबूत दावेदारी है। कृष्ण सातरोड और मयंक चौधरी उन्हें टक्कर दे रहे हैं ।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 03:35 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 03:35 PM (IST)
हरियाणा में युवा कांग्रेस को कल मिलेगा नया प्रदेश प्रधान, दौड़ में दिव्यांशु बुद्धिराजा सबसे आगे
यूथ कांग्रेस को हरियाणा में कल मिलेगा नया प्रदेश प्रधान। सांकेतिक फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में युवा कांग्रेस का नया प्रधान कौन बनेगा, इसका फैसला 23 नवंबर को हो जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के नजदीकी कृष्ण सातरोड को करीब दो लाख वोटों से हराने वाले दिव्यांशु बुद्धिराजा दौड़ में सबसे आगे हैं। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा के नजदीकियों में शामिल बुद्धिराजा एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा मयंक चौधरी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।

loksabha election banner

नई दिल्ली स्थित युवा कांग्रेस के मुख्यालय में केंद्रीय पदाधिकारी मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के तीनों दावेदारों का साक्षात्कार लेंगे। तीनों काे दिल्ली बुलाया गया है जहां उनके राजनीतिक बैकग्राउंड और पार्टी के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ ही भविष्य की योजनाओं और रोडमैप पर चर्चा की जाएगी। जो उम्मीदवार इंटरव्यू में पास होगा, उसे प्रदेश युवा कांग्रेस की कमान सौंप दी जाएगी। इसके अलावा बाकी दोनों उम्मीदवारों को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जाएगी।

गौरतलब है कि युवा कांग्रेस के पिछले दिनों संपन्न हुए चुनाव में आनलाइन प्रक्रिया के तहत कुल 14 लाख 98 हजार 892 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें से नौ लाख 24 हजार 273 युवाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दिव्यांशु बुद्धिराजा को चार लाख 90 हजार 755 वोट, कृष्ण सातरोड़ को दो लाख 94 हजार 99 तथा मयंक चौधरी को 40 हजार 862 वोट मिले हैं। दिव्यांशु बुद्धिराजा ने देश में सर्वाधिक वोटों से जीत दर्ज की है और अगर कोई उलटफेर नहीं हुआ तो उनका प्रधान बनना लगभग तय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.